हीरो हमेशा यूनिफॉर्म पहन कर नहीं आते-अजय देवगन
दिल्ली:EROS TIMES:बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म ‘रेड’ में नजर आने वाले हैं और उन्होंने अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी शुरू कर दिया। इसी सिलसिले में…
अतिक्रमण को हटाने की मुहिम नियमित रूप से चलती रहेगी -पी0के0गर्ग
नौएडा:EROS TIMES: नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा नौएडा विकास प्राधिकरण के परियोजना अभियंता(वर्क सर्कल-4) पी0के0गर्ग ,सहा. परियोजना अभियंता, गया प्रसाद तथा विभिन्न विभागों के अवर अभियंताओं के साथ संयुक्त…
पुलिस द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
गौतमबुद्धनगर :EROS TIMES:पुलिस लाइन में पुलिस परिवार द्वारा एक ” *होली* *मिलन* *समारोह* *एक* *अनोखा* *रंग* ” नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नोएडा शहर के गणमान्य…
बेटी और बेटो के भेद को समाज में ख़त्म करना जरुरी है-डीoपीo गोयल
नोएडा:EROS TIMES: सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन मे साहित्यपीडिया के तत्वाधान मे एक काव्य संग्रह “प्यारी बेटिया” का लोकार्पण एव साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दस…
पॉलीथीन मुक्त करने की दिशा में सफाई अभियान निरन्तर चलता रहेगा-डा निमेश कुमार
नोएडा:EROS TIMES: शहीद भगत सिंह सेना नोएडा अथॉरिटी के द्वारा संयुक्त रुप से सफाई अभियान चलाया गया।जिसमे 1 हाइवा एवं2 ट्रॉली पॉलिथीन एकत्रित की गई एवँ उस जगह की सफाई…
नहीं चलेंगे बिना लाइसेंस के गेस्ट हाउस – डीएम बी एन सिंह
गौतम बुद्ध नगर:EROS TIMES: बिना लाइसेंस प्राप्त किए संचालित हो रहे गेस्ट हाउस एवं होटल के विरुद्ध होगी कार्यवाही, डीएम ने जनता से मांगी फीडबैक जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बी…
अनिल कपूर ने मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम का किया उद्घाटन
नोएडा:EROS TIMES:दुनिया के शीर्ष पांच ज्वेलरी रिटेल-चेन में शुमार मालाबार गोल्ड एंड डायमांड्स ने नोएडा में अपने नये शोरूम का शुभारंभ किया। शोरूम का अनावरण बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने…
रवि नोडी प्ले स्कूल और वाइटफील्ड डे केयर ने मनाया 27वां वार्षिकोत्सव
नोएडा:EROS TIMES:रवि नोडी प्ले स्कूल और वाइटफील्ड डे केयर का 27वां वार्षिकोत्सव आज हर्षोउल्लास के साथ कृभको ऑडिटोरियम में मनाया गया। इस वार्षिकोत्सव के मुख्य अथिति डॉ. योगेंद्र नारायन आईएएस…
आज रेडियो समाज सुधारक की भूमिका में है
नॉएडा :EROS TIMES:जब टीवी और इंटरनेट नहीं था तो रेडियो ही था, लोग रेडियो कान पर लगाए न जाने कितने किलीमीटर का सफर तय कर लेते थे, उसमे चाहे गाने…
जनता की आवाज़ सांसद में प्रभावी तरीके से उठाई जा सके,डॉ. सुशील गुप्ता
दिल्ली :EROSTIMES:मुखयमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के राजनैतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए पहली बार दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों में से दो सीटे वैश्य अग्रवाल एवं व्यपारी वर्ग को प्रदान किए जाने पर वैश्य अग्रवाल एवं व्यपारी वर्ग द्वारा रविवार 18 फरवरी को सुबह 11 बजे इंदिरा गाँधी इंदौर स्टेडियम में विशाल आभार समारोह आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम के सम्बन्ध में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा में नव-निर्वाचित सांसद डॉ. सुशील गुप्ता नें कहा” सभी राजनैतिक दलो द्वारा वैश्य अग्रवाल समाज एवं व्यापारी समाज को उपेक्षित करने का प्रयास किया गया एवं दिल्ली से ऐसे लोगो को राज्यसभा में भेजा गया जिनका दिल्ली की समस्याओ से कोई लेना-देना नहीं रहा । इस के विपरीत अरविंद केजरीवाल जी को जब राज्यसभा में अपने प्रतिनिधि भेजने का मौका मिला तो उन्होने तीन में से दो सीटे वैश्य अग्रवाल समाज को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर प्रदान की जिससे दिल्ली की जनता की आवाज़ सांसद में प्रभावी तरीके से उठाई जा सके ।” डॉ. सुशील गुप्ता नें आगे कहा – ” दिल्ली देश की राजनैतिक राजधानी ही नहीं, बल्कि व्यपारिक राजधानी भी है । दिल्ली के व्यापार से भारत सरकार को हज़ारो करोड़ रूपए का कर इकठा होता है, लकिन पिछले 20-25 वर्षो से भारत सरकार दिल्ली के कारोबार को तहस-नहस करने पर तुली हुई है । कभी सीलिंग के नाम पर, तो कभी अवैध निर्माण के नाम पर, तो कभी पर्यावरण के नाम पर । इस के विपरीत अरविंद केजरीवाल सरकार नें दिल्ली के व्यापारियों को सम्मान देने का काम किया है । उनको भयमुक्त हो कर ईमानदारी से व्यापार करने का अवसर प्रदान किया है । यही कारण है कि दिल्ली का व्यापारी वर्ग अरविंद केजरीवाल से खुश है एवं इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके प्रतिभार व्यक्त करना चाहता है ।” डॉ सुशील गुप्ता नें और आगे कहा – ” जो भी व्यक्ति कारोबार करता है, लोगो को रोजगार प्रदान करता है, सरकारी कोष को ईमानदारी से कर जमा करते है, और भरने का काम करता है, वह वैश्य है । इसलिए इसे किसी जाति विशेष का नहीं, व्यपारी समुदाय का कार्यकर्म समझना चाहये ।” समारोह के मुख्य संयोजक एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देशबंधू गुप्ता नें बताया – ” दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल समारोह के अध्यक्षता करेगे । डॉ.सुशील गुप्ता के साथ नवनिर्वाचित सांसद एन. डी. गुप्ता एवं संजय सिंह का भी समारोह में वैश्य अग्रवाल समाज एवं व्यापारी समुदाय द्वारा सम्मान किया जायगा । समारोह में अनेको मंत्री एवं विधयकों के सम्लित होने की सम्भावना है । 50 से अधिक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ द्वारा इस समारोह को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है । आयोजन समिति में 100 से अधिक गणमान्य नागरिक सम्लित है । अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजन में सूतरधार के भूमिका अदा की जा रही है । इसका कारण यह है कि डॉ. सुशील गुप्ता इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष है एवं उनके राज्यसभा में चुने जाने पर संगठन के लोग,कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है । शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. सुशील गुप्ता के योगदान को देखते हुए बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक संस्थाए स्वेम इस समारोह के प्रचार प्रसार में लगी हुई है ।”…
















