महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को समर्पित वॉकाथॉन, 18 जनवरी को नोएडा में

नोएडा। महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “वॉक ए कॉज – द चेंज मेकर्स” वॉकाथॉन का आयोजन रविवार, 18 जनवरी को नोएडा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें आयोजकों ने वॉकाथॉन के उद्देश्य, रूपरेखा और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रेसवार्ता के दौरान आयोजक एवं वीसर्व इन्फोसिस्टम के सह-संस्थापक रमन शुक्ला ने जानकारी दी कि यह वॉकाथॉन प्रातः 7:00 बजे सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम से शुरू होगी। करीब चार किलोमीटर लंबी इस वॉकाथॉन में लगभग 3000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना और महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि इस वॉकाथॉन में भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क होगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों एवं आम नागरिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

वीसर्व इन्फोसिस्टम के सह-संस्थापक साजिद अहमद ने बताया कि “वॉक ए कॉज” कोई नया अभियान नहीं है। यह पहल पिछले नौ वर्षों से देश के विभिन्न शहरों और राज्यों—जैसे चेन्नई, कश्मीर, दिल्ली और रायपुर—में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। अब इसी कड़ी में नोएडा में इसका आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर महिला सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि नोएडा संस्करण का आयोजन नोएडा पुलिस के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है। इससे सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और सभी आवश्यक अनुमतियों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस वॉकाथॉन में समाज, प्रशासन, शिक्षा, मीडिया और विभिन्न नागरिक संगठनों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। इनमें प्रमुख रूप से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम, संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्रा, पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) मनीषा सिंह, डीआईजी यमुना प्रसाद, नोएडा विधायक पंकज सिंह, गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, एफएम सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छाबड़िया, नोएडा सिटीजन फोरम की पूरी टीम और मेवाड़ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स की निदेशक अलका अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन समिति की ओर से महेश विजय, सुधीर गौर और आसिफ भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस वॉकाथॉन में शामिल होकर महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के इस अभियान को सफल बनाएं।

admin

Related Posts

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 5 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 41 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 21 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 26 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस