अमन सक्सेना के मार्गदर्शन में चमके फर्रुखाबाद के हरिओम शुक्ला

उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में फर्रुखाबाद जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब महावीरगंज (नितगंजा) निवासी हरिओम शुक्ला ने ग़ज़ब गाजियाबाद टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। नोएडा में हुई नीलामी के दौरान ग़ज़ब गाजियाबाद ने हरिओम शुक्ला को 40 हजार रुपये में खरीदा था और उन्होंने टीम के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई।

27 दिसंबर 2025 को खेले गए यूपी कबड्डी लीग के मुकाबले में ग़ज़ब गाजियाबाद ने यमुना योद्धा को 56–28 के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस एकतरफा मुकाबले में लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर हरिओम शुक्ला का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। मजबूत डिफेंस और सटीक रणनीति के जरिए उन्होंने विरोधी टीम को लगातार दबाव में रखा।

हरिओम की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के फाउंडर संभव जैन ने उन्हें बधाई दी। वहीं लीग के को-ओनर और रूस इंटरनेशनल खिलाड़ी अमन सक्सेना, जो सिखत्तर भंजन के निवासी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, ने कहा कि हरिओम जैसे मेहनती खिलाड़ी ही उत्तर प्रदेश कबड्डी का भविष्य हैं।

हरिओम शुक्ला ने अपनी सफलता का श्रेय अमन सक्सेना को देते हुए बताया कि उनका करियर संवारने में अमन सक्सेना का बड़ा योगदान रहा है। वे हमेशा बड़े भाई की तरह उनका मार्गदर्शन और सहयोग करते रहे हैं, चाहे मैदान के अंदर हो या बाहर।

नोएडा में हुई नीलामी के बाद हरिओम के चयन पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव और जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव ने फोन कर उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी हरिओम का नाम नीलामी में शामिल था, लेकिन इस बार उनकी मेहनत रंग लाई।

हरिओम ने बताया कि वह पिछले नौ वर्षों से कबड्डी खेल रहे हैं और वर्तमान में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से एमपीएड की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता के मित्र संजय गुप्ता, चाचा प्रिंस शुक्ला, सचिव कुलदीप यादव और कानपुर विश्वविद्यालय के कोच धर्मेंद्र को दिया, जिन्होंने उन्हें कबड्डी की बारीकियां सिखाईं।

बेटे की इस उपलब्धि से मां कंचन शुक्ला बेहद खुश हैं। वहीं बड़े भाई शिवम शुक्ला ने फोन पर बधाई दी और बड़ी बहन पूर्णिमा शुक्ला भी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रही हैं। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे हरिओम पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

हरिओम शुक्ला का सपना प्रो कबड्डी लीग में खेलना है और जिस तरह से वह यूपी कबड्डी लीग में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे यह सपना जल्द साकार होता नजर आ रहा है। ग़ज़ब गाजियाबाद की यह जीत और हरिओम का प्रदर्शन फर्रुखाबाद जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।

admin

Related Posts

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 5 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 41 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 21 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 26 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस