गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने आरती में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र नारायण रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील निगम उपस्थित रहे। योगेंद्र नारायण भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष, राज्यसभा के महासचिव, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव तथा भारत सरकार में रक्षा सचिव जैसे देश के अनेक शीर्ष पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति हैं। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी नीना माथुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर के 120 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। प्रकटोत्सव के अवसर पर समाज के परिवारों ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। छोटे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

सभा के अध्यक्ष आर. एन. श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए संस्था की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सभा ने कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने का निर्णय लिया है।

मुख्य अतिथि योगेंद्र नारायण ने सभा की सराहना करते हुए कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना से बुद्धि प्रखर होती है, प्रगति के मार्ग खुलते हैं और समाज का गौरव स्थायी रूप से बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रशासनिक ढांचे में कायस्थ समाज का योगदान सदैव उल्लेखनीय और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने सभा को शुभकामनाएं देते हुए समाज की निरंतर उन्नति की कामना की।

विशिष्ट अतिथि सुनील निगम ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को और अधिक मजबूत बनाकर देशभर के कायस्थ समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे मन, शरीर और बुद्धि से सशक्त बनें ताकि समाज और राष्ट्र के लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकें।

admin

Related Posts

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 4 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 40 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 20 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 25 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस