टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स ने हाफवे मार्क पर पंजाब रॉयल्स के खिलाफ 3–2 की बढ़त बनाई

प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के हाफवे मार्क पर 3–2 की करीबी बढ़त बना ली है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले में शुरुआती पांच बाउट्स ने दर्शकों को जबरदस्त कुश्ती एक्शन देखने को मिला।

सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरी टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स ने आक्रामक शुरुआत की। 86 किग्रा पुरुष वर्ग में मुकुल दहिया ने जॉर्जिया के तारिएल गफ्रिंडाशविली को टेक्निकल सुपीरियॉरिटी के आधार पर हराकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

पंजाब रॉयल्स ने 62 किग्रा महिला वर्ग में जोरदार वापसी की, जहां कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट एना गोडिनेज़ ने सारिका मलिक को फॉल के जरिए मात देकर स्कोर 1–1 से बराबर कर दिया।

65 किग्रा पुरुष वर्ग में रोहित राहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक पदक विजेता इस्लाम गुसेइनॉव को फॉल से हराया और टाइगर्स को फिर बढ़त दिलाई। इसके बाद 57 किग्रा पुरुष वर्ग में कप्तान अमन सहरावत ने आक्रामक कुश्ती दिखाते हुए चिराग छिकारा को 17–7 से पराजित किया।

हालांकि 76 किग्रा महिला वर्ग में पंजाब रॉयल्स की प्रिया मलिक ने ज्योति बेरवाल को 10–0 से हराकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।

पांच मुकाबलों के बाद टीम स्कोर पंजाब रॉयल्स 2 – 3 टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स रहा। फिलहाल 57 किग्रा महिला वर्ग में पंजाब रॉयल्स की रजनीता और टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स की अलीना फिलिपोविच के बीच मुकाबला जारी है।

प्रो रेसलिंग लीग 2026 के सातवें दिन, आज  यूपी डॉमिनेटर्स और महाराष्ट्र केसरी के बीच मुकाबला नोएडा इंडोर स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

admin

Related Posts

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 5 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 41 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 21 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 26 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस