फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जांच के साथ दवाओं का भी वितरण

नोएडा। फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन द्वारा रविवार को होशियारपुर, सेक्टर-51 में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 से अधिक स्थानीय लोगों ने भाग लिया और मुफ्त स्वास्थ्य जांच व दवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज पहुंचे जो लंबे समय तक मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के कारण गर्दन, कंधों और पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। इस मौके पर डॉक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि खराब पोस्चर और लगातार गर्दन झुकाकर फोन देखने की आदत को “टेक नेक” कहा जाता है। खासतौर पर सर्दियों में मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे नसें दब जाती हैं और दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया कि एक ही पोस्चर में लंबे समय तक रहने से मांसपेशियों में खिंचाव और अकड़न हो जाती है। ठंड के मौसम में रक्त संचार कम होने से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इससे बचाव के लिए गर्म सिकाई, नियमित स्ट्रेचिंग, सही पोस्चर अपनाना, फोन का सीमित उपयोग और बीच-बीच में ब्रेक लेना बेहद जरूरी है।

यह स्वास्थ्य शिविर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन द्वारा मिंटू यादव के विशेष प्रयासों से उनके गांव के लोगों के लिए आयोजित किया गया। शिविर में डॉक्टर दीक्षा श्रीवास्तव, डॉक्टर भावना आनंद और डॉक्टर सुश्मिता भाटी ने अपनी निशुल्क सेवाएं दीं। उन्होंने लोगों को फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी और संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

शिविर के दौरान घुटनों के दर्द, कमर व पीठ दर्द, महिलाओं के पेल्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर भी विशेष जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर इलिका रावत, कृष्णा यादव, आयुष सिंह, अभिनव प्रताप सिंह, रजत शर्मा, नितिक ओझा सहित फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही।

admin

Related Posts

‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

नोएडा, 5 जून 2026। 53वें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चैलेंजर्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण,…

‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

नोएडा, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा एक विशेष “जीरो वेस्ट अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

  • By admin
  • June 7, 2026
  • 10 views
भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

  • By admin
  • June 7, 2026
  • 11 views
अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

  • By admin
  • June 7, 2026
  • 46 views
महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 14 views
‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 90 views
‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 20 views
‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान