रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक MRI व नेत्र OPD सेवाएं शुरू

घुमारवीं (बिलासपुर)।
रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, घुमारवीं में आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक MRI स्कैन मशीन एवं Eye OPD सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री राजेश धर्माणी जी, मंत्री (तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती सोनिका धर्माणी जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने कर-कमलों द्वारा MRI स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, चिकित्सकगण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की COO सुश्री मोनिका शर्मा ने कहा कि यह दिन हॉस्पिटल के लिए गर्व और उपलब्धि का प्रतीक है। उन्होंने हॉस्पिटल के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. नरेश शर्मा तथा डायरेक्टर श्री प्रितीश शर्मा की ओर से सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

सुश्री मोनिका शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नई MRI स्कैन मशीन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिससे जांच प्रक्रिया अधिक सटीक, तेज़ और विश्वसनीय होगी। इस सुविधा के आरंभ होने से बिलासपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब उच्च गुणवत्ता वाली जांच सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इसके साथ ही हॉस्पिटल में Eye OPD सेवाओं की शुरुआत से नेत्र रोगों से संबंधित परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे आंखों से जुड़ी बीमारियों के समय पर इलाज में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

मुख्य अतिथि माननीय श्री राजेश धर्माणी जी ने अपने संबोधन में रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उन्नत चिकित्सा सुविधाएं आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ व प्रभावी बनेंगी।

इस अवसर पर Link Image Medical Services, चंडीगढ़ से जुड़े डॉ. मोना शर्मा एवं श्री विनीत शर्मा की उपस्थिति भी रही। हॉस्पिटल प्रबंधन ने उनके सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री विवेक कुमार जी, खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा तथा नगर परिषद अध्यक्ष घुमारवीं श्रीमती रीता सहगल भी उपस्थित रहे। हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों को पारंपरिक शॉल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।

रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य सदैव “सेवा, संवेदना और गुणवत्ता के साथ इलाज” रहा है और भविष्य में भी क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

admin

Related Posts

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 5 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 41 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 21 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 26 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस