भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित

नोएडा। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भावपूर्ण सुन्दरकाण्ड पाठ से हुई, जिसका गायन श्री गिरिराज सेवा समिति के श्री हरीश बंसल कैलाशी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति रस की अद्भुत अनुभूति हुई। विशेष आकर्षण रही हनुमान जी की सिन्दूर अर्पण झांकी, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरांत तिथि पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहीं श्रीमती विमला बाथम (पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग उत्तर प्रदेश) तथा कैप्टन विकास गुप्ता (अध्यक्ष, कृषि विकास संस्थान उत्तर प्रदेश)। दोनों अतिथियों को संस्था के संरक्षक श्री सुधीर मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 14 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • 94 वर्षीय श्री ओ.पी. गोयल
  • 91 वर्षीय श्री श्याम लाल राजवंशी (सेक्टर 23)
  • श्री आर.एन. गुप्ता (सेक्टर 55)
  • श्री बी.एन. चोपड़ा
  • श्री आर.सी. मित्तल
  • श्रीमती मिथलेश गुप्ता (सेक्टर 12)
    आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के संरक्षक श्री सुधीर कुमार मित्तल, महासचिव श्री डी.के. सिंघल, उपाध्यक्ष श्री डी.के. मित्तल, सचिव श्री रामनिवास बंसल, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रवाल तथा श्री संजय गोयल सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संयोजन सह-सचिव विपिन अग्रवाल द्वारा किया गया।

admin

Related Posts

‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

नोएडा, 5 जून 2026। 53वें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चैलेंजर्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण,…

‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

नोएडा, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा एक विशेष “जीरो वेस्ट अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 11 views
‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 66 views
‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 16 views
‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 9 views
बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

वकील बताकर थाने में पुलिसकर्मी को धमकाने वालों पर केस दर्ज, वायरल वीडियो की जांच शुरू

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 73 views
वकील बताकर थाने में पुलिसकर्मी को धमकाने वालों पर केस दर्ज, वायरल वीडियो की जांच शुरू

नोएडा लोकमंच की पहल पर सेक्टर-12 में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 200 लोगों ने उठाया लाभ

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 13 views
नोएडा लोकमंच की पहल पर सेक्टर-12 में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 200 लोगों ने उठाया लाभ