नहीं चलेंगे बिना लाइसेंस के गेस्ट हाउस – डीएम बी एन सिंह

 गौतम बुद्ध नगर:EROS TIMES: बिना लाइसेंस प्राप्त किए संचालित हो रहे गेस्ट हाउस एवं होटल के विरुद्ध होगी कार्यवाही, डीएम ने जनता से मांगी फीडबैक जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बी एन सिंह ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि जनपद में जो होटल एवं गेस्ट हाउस तथा पीजी संचालित हो रहे हैं उन्हें सराय एक्ट के तहत लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। पूरे जनपद में सराय एक्ट के तहत मात्र 37 गेस्ट हाउस, होटल एवं पीजी के स्वामियों द्वारा लाइसेंस प्राप्त किए गए है। जिनकी पते सहित सूची डीएम वार रूम के माध्यम से आम जनों तक पहुंचाई जा रही है । डीएम ने इस संबंध में जनता से फीडबैक मांगते हुए उनका आह्वान किया है कि यदि कहीं पर बिना लाइसेंस प्राप्त किए कोई पी जी, गेस्ट हाउस या होटल संचालित होते हुए पाया जाता है, तो उसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति डीएम वार रूम, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा सेक्टर 19 के कार्यालय एवं जिला प्रशासन को उपलब्ध करा सकता है, ताकि संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जा सके। डीएम ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णता गोपनीय रखा जाएगा । 

  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 11 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली