गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

गौतमबुद्धनगर। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बार सभागार में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण के बीच आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित मनोज भाटी (बोडाकी) तथा सचिव पद के लिए निर्वाचित शोभा राम चंदीला सहित समस्त कार्यकारिणी को वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता श्री देवी शरण शर्मा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री अजित कुमार जी (उच्च न्यायालय इलाहाबाद, प्रशासनिक न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में माननीय श्री अतुल श्रीवास्तव जी (जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर), माननीय श्री रविन्द्र नाथ दुबे (पीठासीन अधिकारी, कॉमर्शियल कोर्ट, गौतमबुद्धनगर), माननीय श्री वत्सल श्रीवास्तव (पीठासीन अधिकारी, एमएसीटी कोर्ट, गौतमबुद्धनगर) एवं श्री अजय कुमार (आईपीएस, अपर पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, पूर्व पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण समारोह में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। वक्ताओं ने बार और बेंच के बीच समन्वय, अनुशासन एवं पेशेवर गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष नगसेन चंदेला, सतीश कुमार, राम शरण नागर, राजेन्द्र नागर, विजय सिंह चौधरी, संजय सिंह भाटी, विपिन कुमार भाटी, राजकुमार नागर, जगत पाल भाटी सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं पूर्व सचिव सुनील राव, डॉ. देव भाटी, अरूण चंदेला, प्रमोद सुनपुरा, सरदार बंसल, देवेन्द्र राहुल चौधरी, ललित शर्मा, ऋषि टाईगर, नीरज तंवर, धीरेन्द्र भाटी साकीपुर, सुनील दुजाना, सुनील इमलिया, अवधेश शर्मा, अजय रावल, बलराज लडपुरा, भूपेन्द्र मंगल, विनोद श्यौराजपुर, विजय नरौली, कपिल भाटी मकोडा, श्याम सिंह चौधरी, नीरज लोहिया, नरेन्द्र बैसोया, आजाद चंदेला, प्रशान्त भाटी, आदित्य भाटी, राम महर कौशिक, मनीष अरोडा, जितेन्द्र मोहन माथुर, के.के. सिंह (पूर्व शासकीय अधिवक्ता) सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके साथ ही महिला अधिवक्ताओं में ममता चौधरी, साक्षी मित्तल, राखी तौंगड, रश्मि भाटी, डौली वशिष्ठ, पूजा दुबे, पूजा पाल, पूजा सदरपुर, चित्रा, सरिता सहित अनेक अधिवक्ताएं समारोह में शामिल रहीं। कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों एवं अधिवक्तागणों के प्रति आभार व्यक्त किया और बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

admin

Related Posts

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 5 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 41 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 21 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 26 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस