दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है कि दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार राजधानी के लिए एक समग्र ई-रिक्शा नीति लाने पर गंभीरता से काम कर रही है, जिससे लाखों चालकों, निर्माताओं और डीलरों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह घोषणा तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक बड़े सेमिनार के दौरान की गई, जहां ई-रिक्शा निर्माता, डीलर और चालक अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए थे। इस कार्यक्रम को दिल्ली सरकार और इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन के बीच एक अहम संवाद के रूप में देखा जा रहा है।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि दिल्ली की अंतिम छोर तक सस्ती और सुगम परिवहन सेवा पहुंचाने का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी नीति बनाने की दिशा में काम कर रही है जो चालकों के हितों की रक्षा करते हुए दिल्ली के परिवहन ढांचे को और बेहतर बनाएगी। उन्होंने इस मुद्दे को सरकार के संज्ञान में लाने के लिए राजीव तुली का आभार भी जताया।

इस अवसर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन के चेयरमैन अनूज शर्मा ने बताया कि चालकों की सुविधा के लिए चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग स्थलों के विकास पर सहमति बनी है। इसके अलावा, चालकों को आर्थिक मजबूती देने के लिए कर्ज और सब्सिडी योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

बैठक में ई-रिक्शा किराया संरचना को लेकर भी चर्चा हुई। प्रस्ताव रखा गया कि न्यूनतम किराया 10 से 20 रुपये के बीच तय किया जाए, ताकि यात्रियों और चालकों दोनों के हित सुरक्षित रह सकें। साथ ही, चालकों के लिए यूनिफॉर्म लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे फेडरेशन आधी कीमत पर उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है।

कार्यक्रम में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव और चांदनी चौक सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र सरकार रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्ध है और नई ई-रिक्शा नीति इस तरह तैयार की जाएगी कि किसी भी चालक का रोजगार प्रभावित न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नीति निर्माण से पहले सभी हितधारकों—चालकों, निर्माताओं, बैटरी और चार्जर कंपनियों—से व्यापक चर्चा की जाएगी।

इस मौके पर इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स सोसाइटी के प्रेसिडेंट अश्वनी सहगल, महासचिव राजीव तुली, वाइस प्रेसिडेंट पवन कक्कड़ और नितिन कपूर समेत कई प्रमुख प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

नई नीति और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से दिल्ली में ई-रिक्शा सेक्टर को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

admin

Related Posts

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 4 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 40 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 20 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 25 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस