आचार्य लोकेश लंदन पार्लियामेंट में ‘महात्मा गांधी नोबेल अवार्ड’ से समान्नित होंगे

दिल्ली:EROS TIMES: विश्व में अहिंसा, शांति, सद्भावना की स्थापना तथा नैतिक व मानवीय मूल्यों के उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश को महात्मा गांधी नोबेल अवार्ड से समन्नित किया जाएगा ।
यह अवार्ड उन्हे 24 जनवरी को ब्रिटन की पार्लियामेंट लंदन में दिया जाएगा । इस अवसर पर भारत के राजदूत दीपक वोरा, लंदन पार्लियामेंट के सदस्य गरेथ थॉमस, बॉब ब्लैकमैन, लंदन के मेयर व अनेक प्रख्यात उद्योगपति भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि सर्वधर्म समन्वय के प्रतीक आचार्य डॉ लोकेश को इससे पूर्व भी भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्रसंघ में एम्बेसडर ऑफ़ पीस, कैलिफ़ोर्निया की असेम्बली में “की टू सिटी” अवार्ड तथा गुलजारीलाल नन्दा राष्ट्रीय नैतिक पुरूस्कार से सम्मानित किया जा चुका है |
अहिंसा विश्व भारती संस्था के कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य लोकेशजी ने कहा कि एक संत के लिए पुरुस्कार व तिरस्कार ज्यादा महत्व नहीं होता हैं किन्तु इससे कार्य करने कि और अधिक ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है । उन्होने विश्व के मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि नैतिक चारित्रिक व मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में कार्य करने वालों को और अधिक सक्रिय होने की जरूरत हैं।
महात्मा गांधी नोबेल अवार्ड की जानकारी देने के लिए आयोजक डॉ गौरव हंस ने दिल्ली पहुँचकर आचार्य डॉ लोकेशजी से भेंट कर इस निर्णय की जानकारी दी तथा मुंबई में इस बाबत आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के राजदूत दीपक वोरा, डॉ गौरव हंस, विनय गुप्ता, रोहित वर्मा और योगेश लखानी जैसी हस्तियाँ शरीक हुई ।
गौरव हंस ने बताया कि बीबीएमजी नोबेल पुरस्कार, 2020 का आयोजन 23 जनवरी से 26 जनवरी को लंदन पार्लियामेंट में होगा।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव