नोएडा:EROS TIMES: 09/01/2020 को सेक्टर-32, नोएडा स्थित एआरटीओ कार्यालय में चैलेंजर्स ग्रुप व भारतीय मानव कल्याण समिति की बैठक हुई इस दौरान आगमी यातायात विभाग के साप्ताहिक कार्यक्रम पर चर्चा हुई जो 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
जिसके अन्तर्गत चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाने के साथ अन्य विषय जैसे: कला प्रतियोगिता, चिकित्सक शिविर, भाषण प्रतियोगिता व जो संस्थाएं व लोग यातायात जागरुकता पर अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें इस साप्ताहिक कार्यक्रम में पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के चलते 16 जनवरी को भारतीय मानव कल्याण समिति व चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा नोएडा मीडिया क्लब में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में निम्न विषय पर चर्चा करते हुए अजय मिश्रा (एआरटीओ) ने कहा कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान यातायात के नियमों के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाना ही हमारा उद्देश्य है।
बैठक के दौरान ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने वार्षिक कैलेंडर 2020 भेंट कर नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इस दौरान डॉ ज्योति मिश्रा( एआरटीओ) ,प्रशांत तिवारी (चतुर्थ, एआरटीओ), एससी शर्मा (पूर्व पीसीएस अधिकारी, भारतीय मानव कल्याण समिति ,अध्यक्ष) मौजूद रहे।
नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन
नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…






