सपा ने नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई

नोएडा:EROS TIMES:  समाजवादी पार्टी द्वारा महान स्वंतंत्रता सेनानी सुभाष चंद बोस की जयंती सेक्टर 31 निठारी में धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चंद बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि आजाद हिंद फौज की स्थापना करने वाले नेता जी सुभाष चंद बोस के जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था।
अंग्रेजों की जुल्म ज्यादती देखकर उनके मन में बचपन से ही अंग्रेजों खिलाफ गुस्सा था।
उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास की लेकिन ज्यादा दिन ब्यूरोक्रेट की नौकरी नहीं की।
1921 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी से मुलाकात हुई वहीं उन्होंने बापू को राष्ट्रपिता का दर्जा दिया।
नेता जी ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया जिससे लाखों भारतीय उनके साथ जुड़ते चले गए।
आजाद हिंद फौज बनाकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।
भारत के महान सपूत को उनकी जयंती पर शत शत नमन।
इस अवसर पर सपा नेता अर्जुन प्रजापति, शिक्षक सभा अध्यक्ष बबलू चौहान, पिंटू प्रजापति, पवन कुमार, कालू यादव, मोहम्मद नईम, विनोद कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव