सपाइयों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई

नोएडा:EROS TIMES:   समाजवादी चिंतक जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव में धूमधाम से मनाई गई।
पूर्व मंत्री अयूब अंसारी व जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा नेताओं के साथ कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री अयूब अंसारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिला के पितोंझिया गांव में हुआ था जिसे अब कर्पूरी ग्राम के नाम से जाना जाता है।
इनके पिता गोकुल ठाकुर एक सीमांत किसान थे और पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे। साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद वह दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर ने भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसके कारण उन्हें छब्बीस महीने जेल में रहना पड़ा।
सरल और सरस हृदय के कर्पूरी ठाकुर राजनीति में शुचिता के हमेशा पक्षधर रहे।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं राम मनोहर लोहिया इनके राजनैतिक गुरु थे।
उन्होंने हमेशा गरीब ,मजदूर, किसान, नौजवान के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया इसलिए उन्हें जननायक कहा गया।

इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान, वरिष्ठ नेता भरत प्रधान, पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव, देवेंद्र अवाना, चौधरी जयकरण, भीष्म यादव, मनोज चौहान, जगत चौधरी, अर्जुन प्रजापति, शिक्षक सभा अध्यक्ष बबलू चौहान, विकाश यादव, मुकेश प्रधान,मुन्ना आलम, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, मेहराजुद्दीन उस्मानी,विकी तंवर, नरेंद्र शर्मा, मुकेश बीडीसी, राजेन्द्र गोड़, देवेंद्र खारी, मोहसिन सैफी, पिंटू प्रजापति , मनोज प्रजापति, तनवीर अहमद, सन्नी गुर्जर, बीरेंद्र यादव, चिंटू त्यागी, मनोज शर्मा, अमित सूद, धर्मवीर यादव, पवन कुमार सहित भारी संख्या में समाजवादी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव