नोएडा:EROS TIMES: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 31 निठारी में 71 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झंडारोहण किया। भारत माता के जयघोष से सारा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए शहीदों ने स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया।
उन अमर बलिदानियों का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा।
26 जनवरी 1950 को भारत गणतंत्र देश बना इसी दिन संविधान लागू हुआ। देश के अनगिनत वीर सपूतों ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का विगुल फूंका और अंग्रेजों को देश से बाहर भगाने का काम किया।
आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश में अशिक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओ पर अत्याचार अपनी जड़ जमाये हुए हैं।
हमें एकजुट होकर इन बुराइयों को खत्म करना होगा जिससे देश उन्नति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर सपा नेता अर्जुन प्रजापति ,शिक्षक सभा अध्यक्ष बबलू चौहान, पिंटू प्रजापति, पवन कुमार, भजन कुमार, मोहम्मद नईम, विनोद कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन
नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…






