हेल्पलाइन से कनेक्ट होने पर समाधान मिलेगा

दिल्ली:EROS TIMES:  दिल्ली सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेस योजना शुरू होने के चौथे दिन कॉल सेंटर के जरिये 9802 लोगों से बातचीत हुई। इस योजना के शुरू होने से लेकर अब तक कुल 71,637 कॉल्स कनेक्ट हुई हैं।

विभिन्न सेवाओं के लिए लोग लगातार हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर रहे हैं। बैक-एंड सिस्टम को मजबूत किया गया है। फोन लाइनों की संख्या बढ़ाई गई है। ऑपरेटरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। इससे इस व्यवस्था को पहले से ज्यादा सुचारु रूप से चलाने में मदद मिली है। चौथे दिन कोई भी कॉल फेल नहीं हुई है। हालांकि सभी कॉल्स को उसी वक्त जवाब नहीं दिया जा पा रहा है क्योंकि उनमें से कई वेटिंग पर रहती हैं। जिन कॉल्स का उसी वक्त जवाब नहीं दिया जा पा रहा है, उन्हें कॉल बैक किया जा रहा है।

गुरुवार की शाम 5 बजे तक कुल 71,637 कॉल्स कनेक्ट हुई हैं। कॉल सेंटर कर्मियों ने इनमें से 13,677 कॉल्स का जवाब दिये गये। बाकी कॉल्स वेटिंग लाइन पर रहीं जिन्हें कॉल बैक किया जा रहा है। जिन 37,527 कॉलर्स के कॉल का जवाब उसी समय नहीं दिया जा सका उन सबको एसएमएस भेज दिया गया है।

कॉल सेंटर में कॉल बैक करने के लिए एक अलग टीम गठित की गई है। गुरुवार शाम 5 बजे तक इस टीम ने कुल 8,600 यूनीक नंबरों पर कॉल बैक कर लिया है। 12 सितंबर को 4200 यूनीक नंबरों पर कॉल बैक किया गया था जबकि 13 सितंबर को 4400 यूनीक नंबरों पर कॉल बैक किया गया।
13 सितंबर को शाम 5 बजे तक उसी समय जवाब देने वाली कॉल्स और कॉल बैक की संख्या 9802 पहुंच गई। 5402 कॉल्स को उसी वक्त जवाब दे दिया गया जबकि 4400 को कॉल बैक किया गया।

13 सितंबर, शाम 5 बजे तक दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 4066 लोगों की विभिन्न सेवाओं के लिए एप्वाइंटमेंट फिक्स की गई है। इसी तरह 13 सितंबर, शाम 5 बजे तक डोर स्टेप डिलीवरी की टीम ने 372 घरों में विजिट किया। गुरुवार को ऑपरेटरों की संख्या 150 और फोन लाइनों की संख्या 200 रही। इसके अलावा दिल्ली सरकार की वेबसाइटों पर एक लिंक क्रिएट किया गया है जिस पर क्लिक करके आप फॉर्म भर सकते हैं जिसके बाद आपको कॉल सेंटर की तरफ से कॉल आ जाएगी।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव