नोएडा में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक हुई

नोएडा:EROS TIMES: 01 सितंबर 2018 को इन्दिरा गांधी कला केन्द्र सैक्टर 6, नोएडा में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक हुयी।
जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की 19 जिलों की जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी, बूथ प्रमुख, मतदाता प्रमुख, क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा, सांसद राज्यसभा / प्रभारी कान्ता कर्दम, सुनील बंसल ने द्वीप प्रज्जवलित कर एवं चित्रों को पुष्प चढाकर सामूहिक वन्देमातरम् गायन के उपरान्त बैठक प्रारंभ की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ समितियों का गठन 10 सितंबर 2018 तक पूर्ण करे । जल्द ही समन्वय समिति की बैठक पूर्ण कर ले।
सदस्यता अभियान को बूथों पर करना है और प्रत्येक बूथ पर लगभग 25 से 50 सदस्य का लक्ष्य दिया गया है।
जिसमें एस.सी., ओ.बी.सी. और सामान्य सदस्य बनाये जाये। यह अभियान 01 सितंबर से 30 सितंबर तक हर बूथ पर चलाया जायेगा। मतदाता सूची का पूर्ण निरीक्षण का कार्य 15 सितंबर से 30 सितंबर तक हर बूथ पर चलाया जाये और नये नाम जोडे जाये।
प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान चलाकर नये मतदाताओं के वोट बनाये जाये और बी.एल.ओ. को फार्म जमा कराये जाये। सांसद एवं विधायक के द्वारा 10 सितंबर से जनवरी 2019 तक गांवो में जाकर जनसंपर्क अभियान कर सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं के सभी लाभार्थियों से मिले एवं योजनाएं विकास को गांव गांव तक ले जायें। अक्टूबर से जनवरी तक ग्राम चौपाल करनी है।
महीने में तीन दिन ग्राम चौपाल कर जनता की समस्या को सुनकर उनका समाधान कराना है। दिनांक 16 सितम्बर को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं के माध्यम से काव्यांजली पाठ कराया जायें।
यह कार्य हर विधानसभा के हर मण्डल में किये जायेगें और श्रंद्वाजली दी जायेगी। 17 सितम्बर से 25 सितम्बर तक इस सप्ताह के दौरान 17 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारम्भ होकर पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
जिसमें हर मण्डल में मेडिकल कैम्प लगाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस सेवा कार्यक्रम में शामिल होगें।
उत्तर प्रदेश में 1800 ग्रामों में 2014 के बाद बिजली पहुचाने का कार्य प्रदेष की योगी सरकार ने किया है और उन गांवों में दीपावली जैसा उत्सव मनाया जायेगा।
72000 लोगों को ढोल मांजरा तक पहुचाने का कार्य किया है। कार्यकर्ता हर हर जाकर जरूरतमंदों के राषन कार्ड बनवाये, पेंषन दिलवाने का कार्य करें। सभी जिलाध्यक्ष जिन जिलों में मोर्चे, प्रकोस्ठ एवं प्रकल्पो का गठन हो गया है उनकी समितियों का गठन कर क्षेत्रीय कार्यालय को गठन करें।
इस बैठक के कार्य में नोएडा महानगर के सभी कार्यकर्ताओं सफल बनाने का कार्य किया।

बैठक के दौरान संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि एक साथ मिलकर आने-वाले संगठन के सभी कार्यो को बढ-चढ़़कर क्रियान्वित करें।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अष्विनी त्यागी, नबाब सिंह नागर, रविन्द्र भडाना, जैपाल सिंह देवेनद्र सिंह आषू वर्मा, मोहित बेनिवाल, संजीव सिक्का, लज्जा रानी गर्ग, विरेन्द्र सिरोही, अशोक मोंगा, मुंशी लाल गौतम, राजीव, वाई पी सिंह, संजीव बालियान, मनोज गुप्ता, सतेन्द्र सिसौदिया, डी के शर्मा, काशीराम दिवाकर, परमेंदर विष्वकर्मा, हरवीर मलिक, विमल शर्मा, अमित बाल्किी, पवन गोयल, मयंक गोयल, गजेन्द्र शर्मा, मीडिया प्रभारी, देवराज चैधरी, हरीष ठाकुर, प्रदीप सैनी, विजेन्द्र अग्रवाल, महेश शर्मा, हरपाल सिंह, जितेन्द्र शर्मा, अनिल खेडा, के के शुक्ल, राजीव गर्ग, गोविन्द्र चैधरी, हिमांशु मिततल, विजय भाटी, जिलाध्यक्ष गौ0बुद्व नगर, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, युद्ववीर चौहान, संजय बाली, विनोद शर्मा, मिडिया प्रभारी भी मौजूद रहें।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां