ग्रामीण व कृषि क्षेत्र के विकास से देश आत्मनिर्भर बनेगा- धीरेन्द्र सिंह

नोएडा:EROS TIMES: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 20 जुलाई को सांसद आदर्श ग्राम नीमका में ’कृषि कल्याण अभियान’ के तहत किसानो की चौपाल में कहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हाल ही में मोदी सरकार द्वारा लिया गया निर्णय ऐतिहासिक है और यह देश के किसानों के लिए खुशहाली का कारण बनेगा।
उत्पादन लागत के सापेक्ष सरकार द्वारा किया गया मूल्य निर्धारण व खरीद की गारंटी बिचौलियों व दलालों के अस्तित्व को समाप्त करेगी। मोदी सरकार द्वारा किसानों को निर्बाध बिजली देने के लिए अलग फीडर बनाये जाने की योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि कौशल योजना, फसल बीमा योजना व राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आदि अनेकों महत्वकांक्षी योजनायें लागू की गयी हैं, जिनसे देश के किसानों का भविष्य उज्जवल होगा।
उर्वरक उत्पादन के क्षेत्र में भी गोरखपुर आदि अनेकों जगह पर उर्वरक संयंत्रों की स्थापना किये जाने से देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ रहा है।
इस कार्यक्रम के संयोजक बिजेन्द्र रावल, बाॅबी शर्मा, चौधरी उदयवीर सिंह थे। संगठन के अन्य लोगों में संजू शर्मा, सतपाल तालान, संजय पाराशर, मनोज गर्ग, गिरीश तायल व मास्टर अमरपाल सिंह की उपस्थिति के साथ नीमका गांव के प्रधान अरविन्द अत्री के साथ कर्रोल सिवारा, ख्वाजपुर, चैरोली लोगो के प्रधान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

    नोएडा, 2 अप्रैल 2026। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव