सुप्रसिद्ध कवि और शायर जनाब जावेद अख़्तर शलाका सम्मान से सम्मानित

दिल्ली:EROS TIMES: हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए अकादमी का सर्वोच्च सम्मान ‘शलाका सम्मान’ सुप्रसिद्ध कवि और शायर जनाब जावेद अख़्तर को दिया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें पाँच लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्ति-पत्र, ताम्रपत्र और शॉल भेंट किया गया। कमानी सभागार, कॉपरनिक्स मार्ग, निकट मण्डी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित किए गए इस सम्मान-अर्पण समारोह का उदघाट्न दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग की सचिव सुश्री रिंकू दुग्गा भी मौजूद थीं। यह समारोह हिन्दी अकादमी, दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री विष्णु खरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
समारोह में हिन्दी अकादमी, दिल्ली के सदस्य, अनेक गणमान्य एवं बड़ी संख्या में साहित्य, समाज और संस्कृति-प्रेमी उपस्तिथ थे।

वर्ष 2017-2018 के सम्मान/पुरस्कार उन विद्वान विभूतियों को भी दिए गए जिन्होंने साहित्य, संस्कृति, समाज-सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विशिष्ट सृजनात्मक योगदान के लिए अकादमी का ‘शिखर सम्मान’ एम.के.रैना को दिया गया।
सम्मान स्वरूप उन्हें दो लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति-पत्र, ताम्रपत्र और शॉल भेंट किए गए। साथ ही ‘सन्तोष कोली स्मृति सम्मान’ से सुश्री दिव्या भारती को सम्मानित किया गया।
सम्मान स्वरूप उन्हें दो लाख रुपये की राशि, ताम्रपत्र, प्रशस्ति-पत्र और शॉल भेंट किया गया।

इसके अतिरिक्त हिन्दी अकादमी का ‘विशिष्ट योगदान सम्मान’ सत्येन्द्र शरत को, ‘पत्रकारिता सम्मान (प्रिंट मीडिया)’ पूनम पाण्डे को, पत्रकारिता सम्मान (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)’ अभिसार शर्मा को, ‘गद्य विधा सम्मान’ जनाब शाज़ी ज़मां को, ‘काव्य-सम्मान’ राजशेखर को, ‘नाटक सम्मान’ सुमन कुमार को, ‘हास्य व्यंग्य सम्मान’ संजय राजौरा को, ‘अनुवाद सम्मान’ मारिया पुरी को, ‘हिन्दी सेवा सम्मान’ प्रो. गोबिंद प्रसाद को, ‘ज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मान’ डॉ. आरफ़ा ख़ानम शेरवानी को तथा ‘बाल साहित्य सम्मान’ आबिद सुरति को दिया गया। उपर्युक्त 11 विभूतियों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि, ताम्रपत्र, प्रशस्ति-पत्र और शॉल भेंट किए गए।
कार्यक्रम के अंत में हिन्दी अकादमी, दिल्ली के सचिव डॉ. जीतराम भट्ट ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न किया।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित