वर्षों बाद जेवर क्षेत्र में हुआ विकास का अहसास

नोएडा:EROS TIMES: 03 करोड 38 लाख रूपये की धनराशि के कार्य जेवर के ग्रामीण क्षेत्र को समर्पित किया।

जैसा कि विदित ही है कि जेवर क्षेत्र का अलीगढ सीमा से लगा हुआ अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र विगत कई वर्षों से जनपद गौमबुद्धनगर के अन्य क्षेत्रों से विकास की दौड में पिछड गया था। जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग व विधायक निधि के कामों से चल रहे विकास कार्यों से ग्रामीणों में खुशी नजर आयी।

गांव दयौरार के पूर्व प्रधान यशपाल सिंह ने भवोकरा व दयौरार में जन चैपाल में सबके समक्ष कहा कि ’’एक साल के अंदर तकरीबन 12 करोड रूपये की धनराशि से जिला पंचायत के माध्यम से, जेवर विधायक द्वारा जो कार्य इस क्षेत्र को दिये गये हैं, उनसे ज्यादतर गांवों की दुर्दशा तरक्की में तब्दील हो जायेगी।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर क्षेत्र के गांव नगला बंजारा में 26 लाख रूपये, थोरा में 01 करोड 33 लाख रूपये, भवोकरा में 35 लाख रूपये, दयौरार में 44 लाख रूपये, चांचली में 22 लाख रूपये व अली अहमदपुर उर्फ गढी में 79 लाख रूपये की धनराशि के कार्य (लगभग 03 करोड 38 लाख रूपये) ग्रामों में चौपाल लगाकर, ग्रामवासियों की समस्याओं को जाना तथा फीता काटकर, उपरोक्त धनराशि के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया।

थोरा में खटीक समाज की चैपाल पर आयोजित खटीक समाज के लोगों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।

गांव भवोकरा के 90 वर्षीय अशोक चक्र प्राप्त कर्नल जसराम सिंह के घर जाकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नल जसराम सिंह को सम्मानित किया था, जिन्होने मिजोरम में देश विरोधी ताकतों को परास्त कर, देश का गौरव बढाया था।

इस मौके पर रामवीर शर्मा, विजय पाल सिंह, विक्रम प्रधान, रमेश प्रधान, आकाश सिंह, नरेश जोगी, इन्दरजीत जोगी, संजय जोगी, नरेन्द्र सिंह, सुभाष सिंह, राजेश सिंह प्रधान, प्रेमवीर सिंह, दीपक छौंकर, शैलेन्द्र सिंह प्रधान, बिजेन्द्र सिंह, दलपत सिंह, सीताराम सिंह, सुखवीर सिंह, प्रमोद सिंह प्रधान, विजयपाल सिंह, योगेन्द्र सिंह, यादराम छौंकर, सुखवीर सिंह पूर्व प्रधान, ज्ञानेन्द्र सिंह, सरदार सिंह, चतर सिंह लोग मौजूद हुए।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 28 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 15 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 30 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम