ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध दार्शनिक, बेस्टसेलिंग लेखक आचार्य प्रशांत रविवार को स्वदेश लौटे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने तिरंगे, स्वागत संदेशों और बधाई-पत्रों के साथ उनका अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए आचार्य प्रशांत ने कहा, हमारे देश की ज्ञान परंपरा और सभ्यता पश्चिमी देश समझ रहे हैं, लेकिन हमारे अपने लोग उससे दूर होते जा रहे हैं। जिस ज्ञान को समझने की सबसे अधिक आवश्यकता है, उसी की ओर हमारा ध्यान सबसे कम है।” प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य ने कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा महज धार्मिक या सांस्कृतिक विरासत नहीं, बल्कि मानव जीवन, प्रकृति और समाज के बीच संतुलन स्थापित करने वाला एक गहन दर्शन है। आचार्य के अनुसार वेदांत, उपनिषद और भगवद्गीता में निहित शिक्षाएं पर्यावरणीय संकट, मानसिक तनाव, सामाजिक असंतुलन और जीवन संघर्ष का प्रभावी समाधान प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि केवल तकनीकी उपायों से पर्यावरण संकट का समाधान संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए मनुष्य की सोच, जीवनशैली और चेतना में परिवर्तन आवश्यक है। आचार्य प्रशांत ने कहा कि आधुनिक समाज अक्सर उन परंपराओं को सहजता से स्वीकार करता है जो मनोरंजन, पहचान या सामाजिक सुविधा से जुड़ी हों, जबकि आत्म-जिज्ञासा, आत्मबोध और उपनिषदों के गहन संदेशों को केवल सम्मान के नाम पर किनारे कर दिया जाता है।

ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और यूके संसद में आचार्य प्रशांत ने वेदांत को आधुनिक मानवता के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का समाधान देने वाली जीवंत ज्ञान-धारा के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एनसीआर में एक शिविर के बाद वे दोबारा लंदन रवाना होंगे, जहां लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, किंग्स कॉलेज लंदन सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में उनके संबोधन हैं।

admin

Related Posts

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 4 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 40 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 20 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 25 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस