प्रज्ञ से महाप्रज्ञ पुस्तक के लोकार्पण समारोह के आयोजन में पहुंचे केजरीवाल

दिल्ली:EROS TIMES: समारोह का आयोजन प्रज्ञ से महाप्रज्ञ पुस्तक के लोकार्पण, ओसवाल भवन विवेक विहार दिल्ली में ओसवाल समाज द्वारा किया गया।
इस मौके पर दिल्ली के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने किया।

अणुव्रत आंदोलन के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय राज सुराणा द्वारा विश्व के महान संत आचार्य महाप्रज्ञ की जन्म शताब्दी वर्ष पूर्व लिखित इस पुस्तक का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे दिल्ली में दो बार आचार्य महाश्रमण के दर्शन सेवा का मौका मिला,वो विरल साधना द्वारा जनता का बहुत भला कर रहे हैं,उनके गुरू आचार्य महाप्रज्ञ पर “प्रज्ञ से महाप्रज्ञ “पुस्तक के रूप में लेखक ने छोटी सी पुस्तिका में सरल भाषा में लिखाहै।

या यूं कहे कि गागर में सागर समाया है। उनकी इस पुस्तक के माध्यम से महाप्रज्ञ दर्शन आम जनता को भी लाभान्वित करेगा ऐसा विश्वास है। मैं लेखक को हार्दिक बधाईयां देता हूं ,और आचार्य महाप्रज्ञ की जन्म शताब्दी वर्ष को दिल्ली सरकार द्वारा भव्य रुप में मनाये जाने की घोषना करता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने अणुव्रत समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति दिल्ली के माध्यम से दिल्ली में नैतिकता प्रसार का अच्छा कार्य हो रहा है। आपके सद्प्रयासों से नई संभावनाएं पैदा हो ऐसी मेरी मंगलकामनाएं हैं।

इस मौके पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि अणुव्रत समिति लगातार समाज से जुड़े कई मुद्दे को उठाया है जिसका लाभ आम आदमी को मिला है।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट समाज के निर्माण में अणुव्रत समिति कई बेहतरीन कार्य किए हैं। इसके लिए समिति को हम बधाई देते हैं। विजयराज सुराणा द्वारा लिखित पुस्तक से समाज को एक नई दिशा मिलेगी ऐसा मेरा पूरा विश्वास है।

विजय राज सुराणा ने पुस्तक प्रज्ञ से महाप्रज्ञ की विशेषता पर चर्चा की। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन परंपरागत रूप से महिला मंण्डल के मंगलगान से किया गया। तेयुप दिल्ली ने भी शानदार गीत गाया।

ओसवाल समाज के अध्यक्ष बाबूलाल दुगड़ ने अतिथियों का स्वागत भाषण,तथा डॉ कुसुम लुनिया ने संचालन किया। इस मौके पर पद्मश्री डॉ श्याम सिंह शशि, डॉ महेंद्र कर्णावट के शानदार वक्तवय हुए, मांगीलाल सेठिया,सुखराज सेठिया,गोविन्द वाफना,देवेंद्र कोचर, ओमप्रकाश सुराणा डॉ.पी.सी जैन,डॉ .धनपत लुनिया ,शान्ति लाल पटावरी,पुष्पा बोकाडिया ,अंशु जैन तथा आन्नद अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

खचाखच भरे हाल के इस गरिमामय कार्यक्रम में मिडियाजन की भी उल्लेखनीय उपस्तिथी रही, अंन्त में आभार ज्ञापन राजीव सुराणा नें किया।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 76 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 35 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर