मोदी को कांग्रेस से क्यों है लगाव: राहुल

गांधी नगर/EROS TIMES :  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा है कि कांग्रेस पार्टी को भारत से बाहर निकाल दिया गया है, उसके बावजूद कांग्रेस के प्रति उनका लगाव समझ से परे है।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, एक तरफ मोदी जी कहते हैं कि भारत से कांग्रेस को साफ कर दिया गया है। अगर ऐसा है तो वह अपनी चुनावी रैलियों में आधे से ज्यादा वक्त कांग्रेस के बारे में ही क्यों बोलते हैं। उन्होंने दोहराया, यह चुनाव मेरे या मोदी के बारे में नहीं है, बल्कि गुजरात और गुजरातियों के भविष्य के लिए है।

राहुल ने कहा कि मोदी उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे हैं, लेकिन वह कभी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मेरे खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा, क्योंकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री कार्यालय का सम्मान करता है। मैं प्रधानमंत्री के खिलाफ एक भी गलत शब्द का प्रयोग नहीं करूंगा। यह हमारी पार्टी, महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने हमें सिखाया है।

राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव में अपनी बात की शुरुआत नर्मदा के पानी के साथ की थी, लेकिन जब कुछ दिन बाद ही आम जनता ने कहा कि उन्हें नर्मदा बांध से कोई पानी नहीं मिला और सारा पानी टाटा नैनो कार संयंत्र को दे दिया गया, तो उन्हें इस मुद्दे पर लेफ्ट-टर्न लेना पड़ा।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस