दिल्ली हवाईअड्डे पर सोने की तस्करी में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली/SROS TIMES : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को दो व्यक्तियों को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद सोने की कीमत 14 लाख रुपये आंकी गई है।

सीआईएसएफ के सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने कहा कि शहनवाज नाम का आरोपी अबु धाबी से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे अपनी गिरफ्तारी से एक घंटे पहले पहुंचा था, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान सफाईकर्मी रजनीश पाल के तौर पर की गई है। दोनों को दोपहर बाद 3.20 बजे चार सोने के बार के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनका वजन 466 ग्राम था। इसे सिगरेट के पैकेट में छिपा कर लाया गया था।

अधिकारी ने कहा कि सीआईएसएफ के निगरानी व खुफिया कर्मियों ने पाल को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। उन्होंने कहा, यात्रियों के प्रतीक्षा वाले भाग में शहनवाज धूम्रपान कक्ष के पास खड़ा था। पाल को उसे इशारा करते देखकर हमें संदेह हुआ। जैसे ही शहनवाज ने सोने से भरा सिगरेट पैकेट पाल को सौंपा, हमने उसे धर दबोचा। दोनों आरोपियों के साथ सोने को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस