इवीएम किसी ऑनलाइन उपकरण से नहीं जुड़ सकता, कांग्रेस ढूंढ रही है बहाना: मोदी

नई दिल्ली/ EROS TIMES : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (इवीएम) किसी तरह के ऑनलाइन उपकरण से नहीं जुड़ सकता और कांग्रेस गुजरात चुनाव में हार के लिए पहले से ही बहाना ढूंढने के लिए इसके कल ब्लू टूथ से जुड़े होने का आरोप लगाये। मोदी ने आज यहां एक चुनावी सभा में देश भर से कांग्रेस के सफाये की चर्चा करते हुए यह भी कहा कि पार्टी राहुल गांधी के कारण चुनाव हारी है पर कोई बोलता नहीं क्योकि एक टोली है जो परिवार बचाओ अभियान में लगी है। मणिशंकर अय्यर के माथे पर मटकी फोड दी गयी है।

उन्होंने कहा कि हर बार गुजरात चुनाव में जीत की उम्मीद में नये कपड़े सिला लेने वाले कांग्रेस के नेताओं ने कल चुनाव के पहले घंटे में ही इवीएम को लेकर हल्ला शुरू कर दिया। उनको देख कर दिल्ली में बैठे पार्टी के दरबारी भी चिल्लाने लगे। पर यह सब हार से पहले का बहाना है। अगर पांच प्रतिशत भी बुद्धि हो तो बात समझ में आती है इवीएम को किसी भी ऑनलाइन उपकरण से नहीं जोड़ा जा सकता। पर कांग्रेस के लोग इसके ब्लू टूथ से जुड़े होने की बात को लेकर हल्ला मचा रहे थे।

ज्ञातव्य है कि पोरबंदर की दो बूथों पर कांग्रेस के ऐसे आरोपों की आयोग ने कल जांच करायी थी और बाद में पाया गया था कि यह ब्लू टूथ दरअसल बसपा प्रत्याशी के चुनाव एजेंट के फोन के सिग्नल के चलते था।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस