नोएडा सेक्टर-78 निवासियों की पहल से लगा साप्ताहिक बाजार

Eros Times;नोएडा सेक्टर 78 महागुन मॉर्डन , अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2, ओर हाइडपार्क के पास वेद वन पार्क की दीवार के साथ अत्यंत सुनियोजित तरीके से पिछले रविवार से लग रहा है बाजार। बाजार की खासियत यह रही कि हर दुकानदार के सामने कूड़ेदान रखा गया ताकि कूड़ा रोड पर ना फैले ताकि आस पास की सोसाइटियों में रहने वाले निवासियों को ट्रैफिक ओर सफाई की कोई परेशानी ना हो । साप्ताहिक बाजार व्यापारी कल्याण एसोसिएशन के सचिव विनोद नामदेव ने बताया कि कोविड 19 महामारी ओर स्वच्छ नोएडा ओर हरित नोएडा को देखते हुए संगठन द्वारा इस तरह से बाजार लागये जा रहे हैं ताकि नोएडा वासियों को ट्रैफिक ओर सफाई की समस्या से निजात दिलाया जा सके और दुकानदारों को अपनी जीविका कमाने में भी कोई कष्ट ना हो। लॉकडाउन के बाद से छोटे तबके का दुकानदार पूरी तरह से टूट चुके हैं अब जीवन पटरी पर धीरे धीरे आ रहा है। संगठन द्वारा इस तरह के बाजार लगाने को लेकर सोसाइटी एवं सेक्टर के प्रतिनिधियों से बात करके सबकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस तरह से बाजार लगाने कि योजना तैयार की गई है। हम सभी सोसाइटियों के पदाधिकारियों एवं निवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारी योजना के अनुरूप हमे बाजार लगाने की अनुमति प्रदान की। उन्होंने बताया साप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को संस्था टी शर्ट, आई कार्ड मुहैया करायेगी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व बाजार में ना आ पाये जिससे कानून व्यवस्था खराब होने का खतरा ना रहे । पार्किंग की समस्या एवं व्यस्था हेतु सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति भी बाजार में करी गई है। स्थानीय निवासी शिवमोहन भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर निवासियों कि पहल पर नोएडा को स्वछता में प्रथम स्थान दिलाने हेतु पॉलिथीन मुक्त साप्ताहिक बाजार लगाने का यह अलग तरीका है । साथ ही कोविड 19 महामारी, ट्रैफिक ओर स्वछता को देखते हुए बाजार एक तरफ ही लगाया गया है जो कि अत्यंत सराहनीय है सभी दुकानदार मास्क लगाकर ओर संस्था द्वारा जारी यूनिफार्म में हैं । इस बाजार को सुव्यवस्थित तरीके से लगाने में सेक्टर 78 हाइडपार्क अश्वनी त्रिपाठी, अभिषेख तिवारी, अतुल राज, महागुन मॉर्डन संदीप चौहान, मृदुल भाटिया, रोहित त्त्यागी, अतररिक्ष गोल्फ व्यू 2 से राम जी गुप्ता, सुराजित साह, अंकित त्यागी, शेखर देशमुख, नीरज वार्ष्णेय, विंडसर कोर्ट सचिन मालिक आदि आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं निवासियों का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 32 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 48 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 31 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम