अपहरण हुए वैज्ञानिक को सुरक्षित बचाने और मुलजिमों को पकड़ने का काम काबिले तारीफ है : सुरेन्द्र नहाटा

Eros Times:गौतमबुद्धनगर ,आयुक्त पुलिस , पुलिस
कमिश्नरेट द्वारा पिछले साल 26 सितम्बर 2020 को अपहरण किए गए रक्षा वैज्ञानिक अभय प्रताप सिंह को सही सलामत छुड़ाए जाने और अपहरण कर्ताओं को पकड़ने वाली पुलिस टीम के 21 सदस्यों को प्रदेश सरकार द्वारा 500000/- पांच लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र से पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय,सेक्टर – 108, नोएडा के सभागार में सम्मानित किया गया ! सम्मान समारोह में पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह,आईपीएस,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती अपर्णा गांगुली,आईपीएस,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  लव कुमार, आईपीएस, अपर आयुक्त  वृंदा शुक्ला,आईपीएस,श्रीमती मीनाक्षी कात्यायनी,आईपीएस सहित दर्जनों आईपीएस एवम् पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ! सम्मान समारोह में सभी 21 पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को पुलिस आयुक्त  आलोक कुमार सिंह, आईपीएस द्वारा सम्मान में नकद राशि के चेक और प्रमाण पत्र भेंट किए गए! इस मौके पर नोएडा के काफी संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिकों में डीडीर डब्ल्यू ए के जिला अध्यक्ष एन पी सिंह,प एस जैन, एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के जिला अध्यक्ष  सुरेन्द्र सिंह नाहटा,एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के नोएडा अध्यक्ष से शिव कुमार राणा, सचिन,  सुबोध कुमार , फेस 2 नोएडा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, आईआईए के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे !
पिछले साल 26 सितंबर 2020 की रात रक्षा वैज्ञानिक अभय प्रताप सिंह को सुनीता गुर्जर, राकेश, दीपक और सौरव ने अपने जाल में फंसाया और 27 सितंबर 2020 को भारतीय रक्षा अनुसंधान केंद्र (डीआरडीओ) में कार्यरत एक इंजीनियर का अपहरण कर लिया था और घर वालों से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. पुलिस आयुक्त, जिला गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट आलोक सिंह, आई पी एस के दिशानिर्देश में अतिरिक्त अपर आयुक्त पुलिस रणविजय सिंह ,आईपीएस और सहायक आयुक्त पुलिस विमल कुमार सिंह, पीपीएस के साथ 19 अन्य पुलिस अधिकारी कर्मियों ने कई टीमों ने मिलकर इस मामले का खुलासा किया था!
इस मामले में गिरफ्तार गैंग लीडर आदापुर गांव की रहने वाली सुनीता गुर्जर थी. पुलिस ने उनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया था. इन्होंने इंजीनियर का अपहरण करने में सुनीता का साथ दिया था. पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है !
औद्योगिक नगरी नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने वास्तव में जितनी मुस्तैदी से इस अपराध का खुलासा कर अपहरण हुए रक्षा वैज्ञानिक को सुरक्षित बचाने और मुलजिमों को पकड़ने का काम किया वो काबिले तारीफ है ! क्षेत्र के नागरिकों,उद्यमियों,व्यापारियों का इससे खोफ खत्म हुआ और हौसला बढ़ा ! नोएडा पुलिस आयुक्त की जितनी प्रशंसा की जाए कम है !

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 32 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 48 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 31 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम