ट्रैकिंग सिस्‍टम, मल्‍टी वॉरहेड मिसाइल्‍स चीन ने पाकिस्‍तान को बेचा

दिल्ली:EROS TIMES:चीन ने पाकिस्तान को अत्यधिक संवेदनशील ट्रैकिंग प्रणाली बेची है, जिससे इस्लामाबाद की मिसाइल क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिण चीन मॉर्निग पोस्ट के अनुसार, एक चीनी थिंक टैंक ने कहा कि चीन पाकिस्तान को इस तरह की प्रौद्योगिकी देने वाला पहला देश है।

चीन पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है। शिचुआन प्रांत के चेंगदू में चाइना एकेडमी ऑफ साइंस (सीएएस) इंट्स्टीट्यूट ऑफ ऑपटिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के शोधकर्ता झेंग मेंगवी ने कहा, “पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में अपने नए मिसाइलों के परीक्षण और विकास के लिए एक चीन निर्मित प्रणाली को ‘फायरिंग रेंज’ पर तैनात किया है।” सीएएस की ओर से जारी बयान के अनुसार, चीनी टीम को पाकिस्तान में इस ट्रैकिंग प्रणाली को असेंबलिंग और जांच करने और इसे प्रयोग करने के लिए तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के दौरान काफी इज्जत दी गई। बयान के अनुसार, प्रणाली का प्रदर्शन प्रयोगकर्ताओं के उम्मीद से काफी बेहतर था। इसके लिए इस्लामाबाद की ओर से दी गई धनराशि के बारे में अभी बताया नहीं गया है।

द पोस्ट के अनुसार, ऑप्टिकल प्रणाली मिसाइल के परीक्षण के लिए बेहद जरूरी होता है। यह लेजर रेंजर के साथ उच्च दक्षता वाले टेलीस्कोप, उच्च गति वाले कैमरे, इंफ्रारेड डिटेक्टर और केंद्रीकृत कंप्यूटर प्रणाली से लैस होता है जो चलते हुए लक्ष्य का फोटो लेने और पीछा करने के लिए होती है। यह डिवाइस मिसाइल के इसके लॉन्चर से अलग होने, स्टेज सेपरेशन, टेल फ्लैम और वातावरण में मिसाइल के दोबारा प्रवेश करने की तस्वीर उच्च रिजोल्यूशन के साथ कैद करता है।

झेंग ने कहा, चीन निर्मित प्रणाली की विशेषता इसकी चार टेलीस्कोप इकाइयों के प्रयोग की क्षमता है जिसकी क्षमता सामान्य रूप से काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा, हमने सामान्य तौर पर उन्हें आंख का एक जोड़ा दिया है। वे इससे जो भी देखना चाहें, देख सकते हैं, यहां तक की चांद भी।
भारत और अमेरिकी लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि चीन पाकिस्तान को मिसाइल बनाने और परमाणु विकास कार्यक्रम में समर्थन दे रहा है, लेकिन इस तरह के सहयोग के विश्वसनीय प्रमाण सार्वजनिक तौर पर नहीं देखे जाते हैं और सीएएस के बयान को दुर्लभ बनाते हैं।

  • Related Posts

    स्टैंड्स में नोरा फतेही, तालियों की गूंज के साथ नोएडा में पीडब्ल्यूएल 2026 मुकाबला रहा खास

    नोएडा: प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के मैच 11 में हरियाणा थंडर्स ने रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराते हुए न सिर्फ…

    पीडब्ल्यूएल 2026: महाराष्ट्र केसरी की शानदार वापसी, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को हराकर पहली जीत

    नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में महाराष्ट्र केसरी ने शानदार वापसी करते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस