वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन दुर्लभ बीमारी के कारण

दिल्ली:EROS TIMES:दुनिया में महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग अब हमारे बीच नहीं हैं। कैम्ब्रिज स्थित अपने घर पर ही 76 वर्षीय वैज्ञानिक ने अंतिम सांस ली। स्टीफन के परिवार वालों ने इस खबर की पुष्टि की है। हॉकिंग के परिवार के प्रवक्‍ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रोफेसर हॉकिंग के तीनों बच्‍चों लूसी, रॉबर्ट और टिम ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए हॉकिंग के निधन की पुष्‍टि की।

स्टीफन हॉकिंस 1963 में 21 वर्ष की उम्र में मोटर न्‍यूरोन बीमारी से ग्रस्‍त हो गए थे। यह एक ऐसा रोग है जिसे सांइटिफिक भाषा में दुर्लभ रोग कहा जाता है।

डॉक्टर्स भी कहते हैं कि ये इस बीमारी के कारण हॉकिंग पर लकवा का अटैक हुआ और वे व्‍हीलचेयर पर निर्भर हो गये। इसके बाद अपने एक हाथ की बस कुछ अंगुलियों को ही वे हिला सकते थे। इस कारण वे हर चीज के लिए दूसरे पर या फिर टेक्‍नोलॉजी पर पूरी तरह से आश्रित हो गए- नहाने, कपड़ा पहनने, खाने यहां तक कि बोलने के लिए भी वह दूसरों पर निर्भर रहते थे।

बोलने के लिए हॉकिंग ने स्‍पीच सिंथेसाइजर का उपयोग किया जिससे कंप्‍यूटराइज आवाज में अमेरिकी एक्‍सेंट के साथ वे बोल पाते थे। उन्‍होंने अपनी वेबसाइट पर लिखा, जितना संभव हो सकता है मैं सामान्‍य जीवन जीने की कोशिश करता हूं और अपनी स्‍थिति के बारे में नहीं सोचता हूं।

हॉकिंग की बीमारी एकदम अपने असली रूप में नहीं आई बल्कि धीमी गति से बढ़ी और उन्‍हें 50 से अधिक साल जीने का अवसर मिला। बीमारी को नकार वे पढ़ने के लिए कैंब्रिज गए और अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन के बाद सबसे शानदार और प्रतिभाशाली भौतिकविद हुए।

हॉकिंग का जन्‍म इंग्‍लैंड के ऑक्‍सफोर्ड में 8 जनवरी 1942 को हुआ था। उनके प्रसिद्ध कार्यों में रोगर पेनरोज कीके सहयोग से गुरुत्‍वाकर्षणीय विलक्षणता, ब्‍लैक होल्‍स से ब्‍लैक बॉडी का रेडिएशन, बेस्‍ट सेलिंग किताब ए ब्रीफ हिस्‍ट्री ऑफ टाइम है।

20 सालों में इस पुस्‍तक की 10 मिलियन से ज्‍यादा प्रतियां बिकीं। हॉकिंग का परिवार पढ़ा-लिखा था लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर थी, वहीं हॉकिंग भी अपनी शुरुआती शिक्षा में उतने उत्कृष्ट नहीं थे। हालांकि, उन्हें गणित में रुचि थी लेकिन उनकी आगे की पढ़ाई भौतिक में हुई और फिर उन्होंने कॉस्मोलॉजी में गहराई से पढ़ना शुरू किया।

  • Related Posts

    स्टैंड्स में नोरा फतेही, तालियों की गूंज के साथ नोएडा में पीडब्ल्यूएल 2026 मुकाबला रहा खास

    नोएडा: प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के मैच 11 में हरियाणा थंडर्स ने रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराते हुए न सिर्फ…

    पीडब्ल्यूएल 2026: महाराष्ट्र केसरी की शानदार वापसी, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को हराकर पहली जीत

    नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में महाराष्ट्र केसरी ने शानदार वापसी करते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस