लाखो का निर्माण करना है- बराक ओबामा

दिल्ली:EROS TIMES: टोक्‍यो जापान में रविवार को आयोजित एक कांफ्रेंस में पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने राष्‍ट्रपति के बाद के अपने भविष्‍य की योजना के बारे में चर्चा की और अपनी तरह के युवा नेताओं के निर्माण पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा, ‘अगली पीढ़ी के विकास के लिए प्रयास के क्रम में वे लाखों युवा बराक ओबामा या मिशेल ओबामा का निर्माण करना चाहते हैं जो मानव विकास के रेस में मशाल थामने का काम करें।’

उन्‍होंने अपने ओबामा फाउंडेशन का उल्‍लेख करते हुए कहा, जारी प्रोजेक्‍ट के बारे में एक दूसरे से जानकारी साझा करने के लिए यह मंच युवा और आने वाले नए नेता का निर्माण कर सकता है।

उन्‍होंने कहा, ‘यदि मैं ये प्रभावी तरीके से कर सका तब आप जानतें हैं कि मैं लाखों युवा बराक ओबामा या मिशेल ओबामा बनाऊंगा।‘ पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने ‘मार्च फॉर आवर लाइव्‍स’ रैली में शामिल विद्यार्थियों की प्रशंसा की और कहा कि देश में बंदूक हिंसा को खत्‍म करने के लिए बदलाव जरूरी है।

ओबामा ने कहा, ‘मुठ्ठीभर 15-16 वर्षीय किशोरों के प्रयास और साहस के कारण यह हुआ जिन्‍होंने वह जिम्‍मेवारी ली जिसमें व्‍यस्‍क हमेशा असफल रहे हैं और इसलिए मुझे लगता है कि जब युवा लोगों को मौका दिया जाएगा तो ये क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करेंगे।

गन कंट्रोल के समर्थन में 24 मार्च को ‘मार्च फॉर आवर लाइव्‍स’ रैली के लिए हजारों छात्र-छात्रा और लोग पेनसिल्‍वानिया एवेन्‍यू में भरे हुए थे। पिछले माह फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्‍थित हाई स्‍कूल मर्जरी स्‍टोनमैन डगलस हाई स्‍कूल में शूटिंग मामले को लेकर यह रैली निकाली गयी। कई हॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने भी इसमें हिस्‍सा लिया और मूवमेंट में शरीक हुए। ट्वीटर पर ओबामा व उनकी पत्‍नी मिशेल ने 24 मार्च को बंदूक हिंसा के खिलाफ निकाली गई रैली के समर्थन में लिखा।

ओबामा ने एक सप्‍ताह के लिए चार देशों का दौरा किया। इस क्रम में वे सिंगापुर, न्‍यूजीलैंड, ऑस्‍ट्रेलिया और जापान गए।

  • Related Posts

    स्टैंड्स में नोरा फतेही, तालियों की गूंज के साथ नोएडा में पीडब्ल्यूएल 2026 मुकाबला रहा खास

    नोएडा: प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के मैच 11 में हरियाणा थंडर्स ने रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराते हुए न सिर्फ…

    पीडब्ल्यूएल 2026: महाराष्ट्र केसरी की शानदार वापसी, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को हराकर पहली जीत

    नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में महाराष्ट्र केसरी ने शानदार वापसी करते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस