‘टाइगर जिंदा है’ की थीम म्यूजिकल टीजर जारी, 7 नवंबर को रिलीज होगा ट्रेलर

मुंबई/EROS TIMES: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा’ है का पहला म्यूजिकल टीजर रिलीज कर दिया गया है। 5 साल बाद एक बार फिर साथ आ रहे सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी वाली फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ का ट्रेलर 7 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।इस फिल्‍म में कैटरीना और सलमान की जोड़ी फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ के बाद फिर से साथ नजर आएगी। इस वीडियो में ट्रेलर रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म का थीम म्यूजिक भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैटरीना और सलमान अपने हाथों में बंदूक लिये हुए फुल ऑन एक्शन में नजर आ रहे हैं।बैकग्राउंड में दिया गया म्यूजिक फिल्म ‘एक था टाइगर’ की याद दिला रहा है। कैटरीना और सलमान दोनों गोलीबारी करते दिख रहे हैं। खासकर कैटरीना का लुक पिछली फिल्म से अलग। आपको बता दें कि इस फिल्म को 22 दिसंबर यानि क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।लेकिन इन सबमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि टाइगर जिंदा है अपने रिलीज से पहले ही लोगों के दिल और दिमाग पर राज कर रही है। इस फिल्म के बहुत से पोस्टर रिलीज किये गये है। फिल्म के लुक और फोटोज काफी पसंद की जा रही हैं। फिल्म के शूटिंग को ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में सलमान और कैटरीना एकदम अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’, साल 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वेल है जो सुपरहिट साबित हुई थी।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित