NTPC के संयत्र में बॉयलर फटने से घायल हुये लोगों से आज मिलने जायेंगे CM योगी

लखनऊ/EROS TIMES: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, सिविल अस्पताल तथा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रायबरेली के ऊंचाहार स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) के संयत्र में बॉयलर फटने से घायल हुये लोगों से मिलने जायेंगे। राजधानी के तीन अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है। CM योगी वहां जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे।

CM योगी तीन दिवसीय दौरे पर मॉरीशस गये थे और कल शाम को ही यहां लौटे है। उन्होने मॉरीशस से इस घटना की पूरी जानकारी ली थी। घटना पर बराबर नजर रखे थे। उन्होने मृतकों के परिजनों के लिये दो लाख रूपये तथा घायलों को 50 हजार रूपये देने की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार स्थित NTPC की 500 मेगावाट की एक इकाई में गत बुधवार को बॉयलर फटने से 30 लोगों की मृत्यु हो गयी थी तथा 150 से अधिक घायल हो गये थे। घायलों में अभी भी 60 से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गंभीर रुप से घायल 55 लोगों को लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया था। इसमें से छह को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। घायल 50 से 90 प्रतिशत तक झुलस गये थे।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 76 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 35 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर