Birthday Special: आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है खूबसूरत अभिनेत्री तब्बू

NOIDA/EROS TIMES

जन्म और शिक्षा: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तब्बू आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है। 4 नवंबर 1971 को जन्मी तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। वो जमाल हाशमी और रिजवाना की बेटी हैं। तब्‍बू शबाना आजमी की भतीजी और एक्‍ट्रेस फरहा नाज की छोटी बहन हैं। हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के बाद तब्‍बू 1983 में मुंबई आ गई फि‍र उन्होंने दो साल तक सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की।
फिल्मी करियर: तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 में की थी। उन्होंने सबसे पहले तेलुगु फिल्म ‘कुली नंबर 1’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मो में हाथ आज़माया। सबसे पहले बॉलीवुड में तब्बू ने बोनी कपूर की फिल्म ‘प्रेम’ साइन की थी लेकिन इस फिल्म को बनने में 8 साल का वक़्त लग रहा था इसलिए उन्होंने बॉलीवुड में पहली फिल्म साल 1994 में आई ‘पहला पहला प्यार थी’ की थी।तब्बू की खास बात यह है कि उन्होंने कभी भी फिल्म पैसों के लिए नहीं की, तब्बू के लिए हमेशा से फिल्म की कहानी अहम रही है, तब्बू को लोगों ने अकसर कम बजट फिल्मों में ही अभिनय करते ज्यादा देखा है। साथ ही आपको बताना चाहेंगे कि माचिस (1996), विरासत (1997), हु तू तू (1999) अस्तित्व (2000), चांदनी बार (2001), मक़बूल (2003) एवं चीनी कम (2007) ऐसी कई फिल्में हैं जिसमें तब्बू की बेहतरीन अभिनय है, इसके अलावा मीरा नायर की अमेरिकी फिल्म ‘द नेमसेक ‘ में भी उनकी मुख्य भूमिका को काफी प्रशंसा मिली।अजय देवगन के (साथ 2016) में आई फिल्म ‘दृश्यम’ को लोगों ने काफी पसंद किया। पुलिस ऑफिसर के रोल में तब्बू ने सबका दिल जितने में कामयाब रही। तब्बू ने अपने दो दशक लंबे फिल्‍मी करियर में लगभग 40 हिंदी फिल्मों में काम किया है।तब्बू ने फिल्म ‘फितूर’ में एक हार्टब्रेक रानी के किरदार को अपनी  एक्टिंग से जिंदा कर दिया। हाल ही में दिवाली पर रिलीज फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं।
देव आनंद के साथ किया काम: तब्बू ने एक फिल्म में देव आनंद साहब के साथ काम किया था? वो फिल्म थी 1985 में आई ‘हम नौजवां’। इस फिल्म में उन्होंने देव आनंद की बेटी का रोल निभाया था।  अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए तब्बू दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नेशनल अवॉर्ड के साथ चार बार सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में फिल्मफेयर का समीक्षक अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
फिल्म फेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित: तब्बू को  6 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चूका है। इसके अलावा तब्बू को 2 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस