कोरोना के खिलाफ जंग अभी जारी है, किसी को न थकना है, न रुकना है, साथ आगे बढ़ना है – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली:EROS TIMES:  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दिल्ली के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के संबंध में बात की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली माॅडल से कोरोना वायरस की लड़ाई संभव है, क्योंकि दिल्ली के सभी विधायक और सांसद दिल्ली सरकार के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों के साथ कोविड-19 के संक्रमण को और काबू करने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सभी सांसदों ने अपने लोकसभा क्षेत्र में कोविड-19 की रोकथाम को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सभी विधायकों, सांसदों से मिल रहा हूँ। कोरोना की लड़ाई में इन जनप्रतिनिधियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। पिछले 2 दिनों में कई विधायकों से मिला, आज सभी सांसदों से बात की। इसी तरह सभी का सहयोग मिलता रहा तो कोरोना को हम जल्द ही मात दे पाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज वीडियो कांफ्रेंस पर दिल्ली के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ वार्ता करते हुए कहा कि कोविड-19 से कोई भी सरकार या व्यक्ति अकेले नहीं लड़ सकता है। कोविड-19 को पराजित करना है, तो हम सभी को एक साथ मिल कर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अभी तक सभी को साथ लेकर कोविड-19 खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आगे भी हमे सभी का साथ और सहयोग चाहिए, ताकि कोविड-19 को जल्द से जल्द पराजित कर सकें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग अभी जारी है, किसी को न थकना है, न रुकना है, साथ आगे बढ़ना है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सांसदों से कहा कि हमारा मानना है कि कोरोना की लड़ाई अकेले नहीं जीती जा सकती है, इसके लिए एकजुटता और टीम वर्क का होना बहुत जरूरी है। अभी तक हमने इन्हीं सिद्धांतों को अपनाते हुए दिन-रात काम किया है और उसका परिणाम सुखद आ रहा है। दिल्ली की जनता, राज्य सरकार, केंद्र सरकार, स्वयं सेवी संस्थाओं और धार्मिक संस्थाओं समेत सभी लोगों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि आज दिल्ली में कोविड-19 के संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन आने वाले नए मामलों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है और मौतें भी कम हो रही हैं। हम सभी को मिल कर इसे और कम करना है और इसके लिए हमें सभी का साथ और सहयोग चाहिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सभी संभव कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों से कहा कि कोविड-19 की लड़ाई में सबने दलगत भावना से उटर उठकर काम किया है।
इस दौरान, सांसदों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपने-अपने क्षेत्र में कोविड-19 को रोकने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। सभी सांसदों ने एकमत से कहा कि वे पूरी तरह से दिल्ली सरकार के साथ हैं और इस महामारी से दिल्ली की जनता को उबारने के लिए सभी संभव कदम उठाएंगे। इस दौरान ‘दिल्ली माॅडल’ की सराहना भी हुई। इस दौरान यह भी तय हुआ कि हम सभी दिल्ली सरकार के साथ हैं और एकजुट होकर कोविड-19 को हराएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 जुलाई 2020 को दिल्ली के सभी विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस करके बात की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को साथ मिल कर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात दुहराई, ताकि कोविड-19 को शीघ्र हराया जा सके। इस दौरान कुछ विधायकों से बात नहीं हो पाई। जिनसे 18 जुलाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बात करेंगे।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा