सपा नेताओं ने भंगेल में व्यापारियों से संवाद स्थापित कर बांटे आवाहन पत्र

नोएडा:EROS TIMES:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर नोएडा महानगर के सपा कार्यकर्ताओं ने भंगेल में व्यापारियों को समाजवादी आवाहन पत्र का वितरण किया।
इस दौरान व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सपा द्वारा नोएडा में कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया साथ ही उत्तरप्रदेश की योगी सरकार की नाकामियों को भी बताकर लोगों को जागरूक किया।
व्यापारियों ने कोरोना काल में आ रही परेशानियों से भी अवगत कराया।
सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर , नौजवान , व्यापारी पूरी तरह से परेशान हैं।
सरकार की गलत नीतियों के कारण उद्योग धन्धे पूरी तरह चौपट हो गए है। बेरोजगारी बढ़ने से लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
अपराधियों का बोलबाला है ।
सपा शासन में उत्तरप्रदेश ने विकास की नई इबारत लिखी थी जनता पुनः अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता शकील अहमद मनोज गोयल, आश्रय गुप्ता, सुधीर शर्मा कुंवर बिलाल बरनी, दिलशाद खान, मनोज गौतम, सौरभ जिंदल, ब्रजेन्द्र त्यागी आदि सपा नेता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव