कांग्रेस का सीधा वार सुषमा व ईरानी पर

नई दिल्ली:EROS TIMES: भाजपा की महिला नेताओं पर निशाना साधा और सवाल पूछा कि वह इन घटनाओं को लेकर चुप क्यों है? उन्नाव और कठुआ की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 2014 की घटनाएं याद है, जब भाजपा की महिला नेताओं ने ऐसी ही घटनाओं को लेकर काफी शोर किया था।

उन्होंने सीधा निशाना संधा उसे दौरान के ट्वीट और टिप्पणियों पे सुषमा स्वराज और स्मृति ईरानी के उस ट्वीट को पढ़कर सुनाया।
हालांकि कांग्रेस के इन सवालों से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में उन्नाव और कठुआ की घटनाओं को दुखद बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।

कांग्रेस के नेता ने इस दौरान भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी के बयान को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसी महिला नेता ने पहली बार उन्नाव और कठुआ मामले पर बोला है, लेकिन उनका इस मामले को राजनीतिक और धार्मिक रंग देना कतई उचित नहीं था।
इस तरह की घटनाओं पर तर्क या कुतर्क करने की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री से दो शब्दों की ही अपेक्षा रखते हैं।

उन्होंने सरकार से कुछ और सवाल भी करते हुए कहा कि यदि हाईकोर्ट का फैसला न आता, तो शायद ही उन्नाव मामले में विधायक सेंगर की गिरफ्तारी हो पाती। ऐसा क्यों? राहुल गांधी ने रात्रि में जब कैंडिल मार्च निकाला, तो हर तरफ से टिप्पणी शुरू हो गई, लेकिन पीएम ने अब तक इस मामले पर चुप्पी क्यों नहीं तोड़ी।

सरकार के पॉक्सो एक्ट में बदलाव करने के अचानक आए बयान को उन्होंने सरकार का एक और झूठ बताया और कहा कि चार वर्षो तक उन्हें इसकी याद नहीं आयी। अब अचानक वह इसके बदलाव की बात कर रहे हैं।

लोकपाल एक्ट में बदलाव को लेकर भी सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को देश भर में लेकर जाएगी और लोगों को सरकार की हकीकत बताएगी।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव