प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:  उपरोक्त शब्द दिसंबर 2019 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव मंगरौली व अलावलपुर के माजरा नगला बंजारा में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहे।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह उपरोक्त गांवों में कंबल वितरित करते समय उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’नारी उत्थान की दिशा में हमें समृद्ध समाज की स्थापना करनी है तो गांव की महिलाओं को सशक्त बनाना होगा।
देश व प्रदेश में महिलाओं ने आगे बढकर बडे-बडे कीर्तिमान तय किये हैं, इसलिए अधिक से अधिक कार्यों में महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
क्षेत्र स्तर पर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए क्या प्रयास कर रही है, उनकी जानकारी भी महिलाओं की दी जाए, जिससे महिलायें भी अपने आपको आगे बढाने के लिए अपना मार्ग स्वंय प्रशस्त कर सकें।’’
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मंगरौली में ग्राम पंचायत निधि से 16.66 लाख रूपये की लागत से गांव में बनने वाले मार्ग का प्रधान संग शुभारम्भ किया।
गांव माडलपुर में कंबल वितरण के समय तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव