ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: 05 जनवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर चलाये जा रहे ’महा जनसंपर्क अभियान’ के अन्तर्गत नोएडा के सैक्टर 39 में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे।
सुनील बंसल ने आगे कहा कि ’’कांग्रेस और विपछी दलों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को घर-घर जाकर आमजन को बताया जायेगा।
मोदी सरकार द्वारा पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देने वाले नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का समर्थन करें।’’
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस कानून से जुडी भ्रांतियों को दूर करने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 से सम्बन्धित पुस्तक वितरित कार्यक्रम में कहा कि ’’भारतीय जनता पार्टी जन संपर्क अभियान के तहत देश व प्रदेश में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के संबंध में आमजन से मिलकर विस्तार से कानून की जानकारी देगी।
उक्त कानून से किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी।’’
सांसद गौतमबुद्धनगर डा0 महेश शर्मा ने भी संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश के महामंत्री विजय बहादुर पाठक के साथ घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम की वास्तविकता से लोगों को अवगत कराया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह भाटी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, युद्धवीर चौहान, संजय बाली, डिंपल, महेश चैहान, कुशलपाल सिंह, विनोद त्यागी, धर्मेन्द्र भाटी, रामसिंह नेता, राजू भाटी आदि मौजूद रहे।
पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:
नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…








