सपा प्रत्याशी ने झुग्गियों का किया दौरा

नोएडा। आज समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा के प्रत्याशी अशोक चौहान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-8 झुग्गी झोपड़ी व जेजे कालोनी का तुफानी दौरा किया। सपा प्रत्याशी के इस दौरे के दौरान हजारों झुग्गीवासियों ने सपा प्रत्याशी को एकतरफा समर्थन का ऐलान किया। झुग्गीवासियों ने एक स्वर में कहा कि सपा प्रत्याशी अशोक चौहान सदैव उनके बीच में रहते हैं एवं उनके हर सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं बाकि अन्य दलों के नेता उनका वोट केवल हासिल करने आते हैं।
प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने आज से लाव लश्कर के साथ चुनावी दौरा आरंभ किया। इसी क्रम में आज सेक्टर-8 झुग्गी झोपड़ी व जेजे कालोनी के जनता के बीच सपा प्रत्याशी पहुंचे। सपा प्रत्याशी का जनता ने फुलमालाओं से स्वागत किया। जनता को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने कहा कि पिछले दो दशक से आप लोगों के बीच में रहकर आप लोगों की सेवा कर रहा हुं। आप लोगों का आर्शिवाद मिला तो विधानसभा पहुंचकर आप लोगों के अधुरे कामों को पूरा कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार मे यसस्वी मुख्यमंत्री द्वारा हर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चला कर हर वर्ग के उत्थान का कार्य किया है। आप सभी को राशन कार्ड की व्यवस्था, मज़दूरों को दोपहर का खाना हो या अस्पताल मे मुफ्त इलाज हर वर्ग का विशेष ध्यान दिया है। इसके बाद भी आप लोगों की कुछ समस्याएं हैं जिनको मैं विधानसभा पहुंचकर पूरा कराने का प्रयास करूंगा एवं विधायक नीधि से आप लोगों के बीच विकास कार्य होगा। आम जनता ने एक साथ हाथ उंठाकर सपा प्रत्याशी अशोक चौहान को वोट देने का ऐलान किया एवं कहा कि हर बार वह बहकावे में आकर अपना वोट बेकार प्रत्याशी को दे देते हैं जो चुनाव के बाद नजर नहीं आते हैं। इस बार किसी के बहकावे में नहीं आयेंगे व सपा प्रत्याशी अशोक चौहान जैसे कर्मठ जान सेवक को ही वोट देंगे।
  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

    नोएडा, 2 अप्रैल 2026। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव