पालिका विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के जेएस जौली प्रधान और वीरेश शांडिल्य बने पैटर्न

अम्बाला: पालिका विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव आज पालिका विहार पार्क में पवन कुमार अग्रवाल के नेत्रत्व में सर्वसमती से सम्पन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से आवाज ए हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य भी मौजूद थे और उन्हें सर्वसम्मति से पालिका विहार रेजिडेंट वेलफेयर का पैटर्न चुना गया । वही जगमोहन सिंह जौली को प्रधान,गुरचरण सिंह बलीस वरिष्ठ उपप्रधान,मुंशीराम आनंद को उपप्रधान पालिका विहार कृष्ण मंदिर के प्रधान राजिंदर वशिष्ठ को महासचिव, अजीत सिंह को संयुक्त सचिव ,पवन कुमार अग्रवाल को ऑडिटर विजय कुमार बत्रा को कोषाध्य्क्ष और  ओपी गुप्ता को पालिका विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का सलाहकार सर्वसम्मति से चुना गया।
नए चुने गये पैटर्न वीरेश शांडिल्य ने  सर्वसम्मति से चुने प्रधान जगमोहन सिंह जौली सहित तमाम पदाधिकारियो को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया ।आज की चुनाव बैठक में पालिका विहार के निवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया ।इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने अपने संबोधन दिया और पहले नए साल की मुबारक दी और पूर्व प्रधान त्रिलोचन सिंह को संयुक्त रूप से दो मिनट का मौन रख श्रधांजलि अर्पित की और उनके कार्य काल में हुए कार्यो की सामूहिक रूप से तारीफ की। वही पैटर्न की ज़िम्मेवारी पर बोलते हुए शांडिल्य ने कहा कि ये कालोनी नहीं मेरी माँ बाप भाई बहन सब कुछ है इस कालोनी के लिए मैं हमेशा समर्पित हूँ। वही उन्होंने कहा कि आज कालोनी की चुनावी प्रक्रिया में भारी संख्या में आना ख़ुशी की बात है और जो पवन अग्रवाल जी की देख रेख में तमाम पदों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ इससे पालिका विहार की यूनिटी और आपसी भाईचारा मजबूत हुआ है । उन्होंने चुने गए प्रधान जगमोहन सिंह जौली और उनकी टीम से मांग की है की वो तुरंत अर्बन इस्टेट,जेल लैंड और विकास विहार की तरह तुरंत पालिका विहार में चारो तरफ सुरक्षा की दृष्टि से गेट लगवाएं और मौजूद चौकीदारों को वर्दी उपलब्ध करवाये और रात को आने वाली बाहरी गाड़ियों को रोक कर छानबीन करने और उन गाड़ियों का नंबर एक रजिस्टर में नोट किये जाये । साथ ही उन्होंने कहा कि तुरंत कालोनी में कोठियों के नम्बरो के बोर्ड लग जाये ताकि किसी को कोई दिक़्क़त ना हो और जीटी रोड से जो रास्ता पालिका विहार को आता है वह जम्मू कश्मीर के ट्रक खड़े हो जाते हैं कालोनी में आने के लिए रास्ता नहीं होता उन ट्रक वालो के खिलाफ कार्रवाई हो। नवनियुक्त प्रधान और उनकी टीम ने आश्वासन दिया की कालोनी की हर तकलीफ और समस्या को दूर किया जायेगा । इस मौके पर मास्टर लक्ष्मी रमन शर्मा,सुरेश शर्मा, कैलाश शर्मा,अश्वनी शर्मा,अर्जुन सिंह,आरएस सोबती,वाई आर गर्ग,वीपी बत्रा,सनी आनंद,डॉ विजय वर्मा, गुलशन पाहवा,कंवलजीत सिंह नरूला,विश्वजीत कुमार,गुलशन राय,गुरचरण सिंह,सागर चंद गुप्ता,अरुण ढल, राजेश अरोड़ा,जोगिन्दर सिंह, अनिल अरोड़ा,हरीश मकोल,विकास मकोल,अजय बबलू,अजय चुग,अशोक तुली,ओंकार सिंह मरवाह,रणबीर चढ़ा,कुलविंदर सिंह,गुलशन भाटिया,एन एस नेहरा,चेत सिंह,एसएस कालड़ा,वीपी बंसल, पीपी सिंह,ऋषि कान्त,सुधीर वर्मा,प्रो भूनदेर सिंह,अमरजीत सरना,संदीप जैन,विक्रम आनंद, वेद प्रकाश,देवकी नंदन,सुभाष,श्रीमती सत्या शर्मा, शांति देवी सहित भारी तादाद में पालिका विहार निवासी माजूद थे ।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 9 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित