शीला दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि दिल्ली की हरियाली बचाने लिए अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाऐं

नई दिल्ली:EROS TIMES:  जून 2019 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के प्रांगण में एक पौधा लगाया।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। शीला दीक्षित के उदाहरण स्वरुप कुछ नेताओं ने भी प्रदेश कांग्रेस प्रांगण में पौधे लगाऐ।

शीला दीक्षित ने इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि करोड़ों देशवासियों के लोकप्रिय नेता के रुप में राहुल गांधी की मान्यता है और कांग्रेस निश्चित रुप से उनके प्रतिभाशाली नेतृत्व में सफलता प्राप्त करेगी।
हम सब प्रण करते हैं कि हम उनके कुशल मार्गदर्शन में देश और दिल्ली की जनता की सेवा करते रहेंगे।

शीला दीक्षित ने पौधारोपण उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम एक पौधा जरुर लगाऐ, क्योंकि दिल्ली में हरित क्षेत्र की कमी ही दिल्ली में पर्यावरण का उच्च स्तर दूषित होने का कारण है।

पौधारोपण के मौके पर श्रीमती शीला दीक्षित के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ, देवेन्द्र यादव और राजेश लिलौठिया, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, किरण वालिया, प्रदेश प्रवक्ता हरनाम सिंह, रोहित मनचंदा, जिला अध्यक्ष मदन खोरवाल सहित सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

शीला दीक्षित ने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस सत्ता में थी तब उनके मुख्यमंत्रीत्व काल में 15 वर्षो तक दिल्ली का हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए गए। लेकिन पिछले सालों में दिल्ली इस बात की गवाह है कि दिल्ली का हरित क्षेत्र घटा है, जिसके परिणामस्वरुप दिल्ली में वायुमंडलीय प्रदूषण बढ़ा है और हाल के वर्षो में प्रदूषण का स्तर कई बार खतरे के स्तर को पार कर चुका है।
शीला दीक्षित ने कहा जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से दिल्ली में हरित क्षेत्र तेजी से घट रहा है, क्योंकि दोनो सरकारें पर्यावरण की चिंता न करते हुए लगातार पेड़ काट रही है।

शीला दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे दिल्ली में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर दिल्ली के हरित आवरण की रक्षा करके हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए दिल्लीवासियों के लिए उदाहरण बनकर उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव