नव ऊर्जा युवा मंच ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

 नोएडा:पर्यावरण संकल्प दिवस पर नव ऊर्जा युवा मंच ने सेक्टर 92, सेक्टर 36 में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवम लोगों को शपथ दिलवाई। इस दौरान सेक्टरवासियों ने बढ़ चढ़ कर वृक्षारोपण करने में अपनी भागीदारी दिखाई।
नव ऊर्जा युवा मंच के संस्थापक करुणेश शर्मा जी कहा कि जहां न पेड़-पौधे हैं, न चिड़िया है, न हरियाली है, वहां जीवन केवल एक बोझ है। प्रकृति हमसे कुछ नहीं मांगती है। वह बस हमें देती जाती है। लेकिन लालच करने पर वह हमें दंड भी देती है। प्रकृति अपना अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करती है। आप सभी को मूर्ख बना सकते हैं।
आप पर्यावरण को मूर्ख नहीं बना सकते हैं। मानव प्रकृति का बिल्कुल भी सम्मान नहीं करता है। क्योंकि वह स्वार्थी हो गया है। प्रकृति पहले हमें चेतावनी देती है और जब हम चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरते हैं। तो वह हमारा सर्वनाश कर देती है।
पृथ्वी और प्रकृति आने वाली पीढि़यों के धरोहर होते हैं और हमें दूसरों के धरोहर की रक्षा करनी चाहिए।
इस मौके पर करन सिंह ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी लोगों को अपने जीवन काल में जब भी अवसर मिले तो पौधे अवश्य लगाए।
आज लगाए गए पौधे कल विशाल वृक्ष बनकर लोगों को आक्सीजन, औषधियां और फल देते हैं। पर्यावरण बचाव को ले हर इंसान को जागरूक होना होगा। सिर्फ पेड़ बचाने से पर्यावरण की रक्षा नहीं हो सकती है बल्कि नए पेड़ लगाने की जरूरत है। और पर्यावरण की रक्षा के बगैर धरती नहीं बच सकती है।
इसके अलावा हर छोटे-छोटे पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। अन्यथा लोगों की थोड़ी सी चूक आने वाले भविष्य के लिए काल बन सकता है।
  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा