नव ऊर्जा युवा मंच का दक्षिणी दिल्ली के लोगो ने जोरदार स्वागत किया।

नोएडा- सामाजिक संगठन नव ऊर्जा युवा मंच का गुरूवार को दक्षिणी दिल्ली के लोगो ने जोरदार स्वागत किया। संगठन के सभी साथी आसपास की मार्किट और बाजारों में लोगों से रूबरू हुए एवं सभी को शहर को स्वच्छ रखने की सलाह दी। जहां लोगो ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान वहा के निवासी ध्रुव त्रिवेदी ने कहा कि जिस प्रकार से नोएडा शहर के साथ साथ दिल्ली में गंदगी को हटाने की पहल की है हम ह्रदय से सभी नौजवानों का स्वागत करते है एवं हर अच्छे कार्य में हमेशा साथ है। जिस प्रकार से व्यक्तिगत जिंदगी के लिए कृषि और कताई को मूल उद्योग माना गया है, उसी प्रकार सफाई को सामाजिक जिंदगी का मूल उद्योग मानना पड़ेगा। उद्योग की प्रक्रियाओं का परिणाम है, आर्थिक उत्पादन। जिसे कूड़ा-करकट समझकर फेंक दिया जाता है, उसकी यदि व्यवस्था वैज्ञानिक ढंग से की जाय, तो आसानी से उसे उत्पादन का जरिया बना सकते हैं। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि अपने घरों को साफ़ करने के साथ अपने शहर को भी साफ़ रखें।
संगठन की तरफ से पुष्कर शर्मा ने कहा कि मानव सभ्यता और संस्कृति आरंभ से ही सच्चाई, सफाई और पवित्रता पर जोर देती है। दुनिया की सभी प्राचीन सभ्यताओं में स्वच्छता पर विशेष बल दिया दिया है। आधुनिक समय में भारतीय समाज जितना सचेत व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति है उतना समाजिक स्वच्छता के प्रति नहीं है। इसलिए सार्वजनिक स्थलों में हमें गंदगी के ढेर नजर आते हैं और लोग बाग जहां-तहां थूकते और शौच करते दिखाई दे जाते हैं। इससे न केवल लोग बीमार होते हैं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। व्यक्ति की उत्पादन क्षमता पर असर पड़ता है और व्यापक रूप से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। जो धन और शक्ति देश और समाज के विकास पर व्यय होनी चाहिए, वह बीमारी और अन्य समस्याओं में खर्च हो जाती है। देश में करोडों शिशु मलिनता के कारण बीमारी से प्रभावित होते है और दम तोड़ देते है। ये शिशु दूषित स्पर्श, दूषित जल या दूषित वायु के संपर्क में आने के कारण बीमार होते हैं। अगर गंदगी को साफ़ करने सामूहिक भागीदारी का होना बहुत जरूरी है तभी हमारा देश स्वच्छ होगा।
  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस