सैफएजुकेट अपने स्किलिंग स्कूल में चलाएगा ‘नहीं मींस नो’ का अभियान

नई दिल्ली:EROS TIMES: 5 सितंबर, 2018: भारत की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक स्किलिंग कंपनी सैफएजुकेट ने सामाजिक तौर पर स्टूडेंट्स को सशक्त बनाने के लिए ‘नहीं मीन्स नो’ अभियान के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन करने का फैसला किया है।
स्टूडेंट्स को इस दौरान यौन हिंसा, बलात्कार, सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया जाएगा। ‘नहीं मीन्स नो’ अभियान का फोकस यौन हिंसा और उत्पीड़न के बारे में जागरुक करने के साथ ही मानसिकता को बदलने पर है। सैफएजुकेट यह सीख अपने देशभर के सभी 50,000 स्टूडेंट्स को देना चाहता है, जिसकी शुरुआत इसी महीने नोएडा में होगी।

इस कार्यक्रम के जरिये सैफएजुकेट के छात्र नहीं कहने के महत्व और ताकत को सीखेंगे, पर्सनल स्पेस क्या होती है यह समझेंगे, साथ ही उनके आसपास हो रहे या उनके साथ हो चुके बुरे कामों पर बात करना सीखेंगे।

इस कार्यशाला में उन्हें मिशन फाइटबैक के जरिये इजरायली, क्राव मेगा सेल्फ डिफेंस तकनीक भी सिखाई जाएगी और विकी कपूर उन्हें खुद को सुरक्षित रखने के तौर-तरीके सिखाएंगे।
बातचीत के दौरान ‘नहीं मीन्स नो’ अभियान की संगीता बोस टैगोर आनंद होस्ट रहेंगी और वह किसी के शरीर पर अधिकार (नहीं कहने का अधिकार), सोशल कंडीशनिंग (सामाजिक अनुकूलन), उत्पीड़न के प्रकार (संक्षेप में), छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न के साथ ही पर्सनल स्पेस और इंस्टिक्ट, नहीं की ताकत, कानून तोड़ने पर संभावित सजा जैसे विषयों पर छात्रों की जानकारी को बढ़ाएंगी। यदि आप किसी तरह का उल्लंघन करते हैं तो आपके परिवार और आपकी जिंदगी पर उसका क्या नतीजा होगा, यह भी बताने की कोशिश करेंगी।

‘नहीं मीन्स नो’ अभियान के आयोजकों ने सामाजिक उद्यमी दिव्या जैन को रोल मॉडल के तौर पर चुना हैं, क्योंकि वह एक ऐसी महिला हैं जो समाज में बदलाव का प्रतीक बनकर उभरी हैं। भारतीय युवाओं को हुनरमंद बनाने और उनकी रोजगारपरकता को बढ़ाने में मदद कर रही हैं। वह अपने संस्थानों से पास हो चुके स्टूडेंट्स के जरिये सामाजिक रूप से जागरुक समूह बनाने के मिशन को हाथ में ले रही हैं।
‘नहीं मीन्स नो’ छात्रों के 50 हजार से ज्यादा लोगों के लिए काम कर रहे सैफएजुकेट स्कूल्स के स्किल लर्निंग करिकुलम में वैल्यू एडिशन के तौर पर जुड़ेगा। एक रोल मॉडल होने के नाते वह सशक्तिकरण, स्टैंड लेने, सकारात्मक पौरुष, सहमति का संदेश देंगी।

सैफएजुकेट की संसथ्पाक दिव्या जैन ने कहा, “जिस तरह नहीं मीन्स नो अभियान एक विचारधारा के रूप में सामने आता है और काफी-कुछ सिखाता है, यह निश्चित रूप से सभी की मानसिकता को बदलने के लिए प्रेरित करेगा।
हमें बहुत खुशी है कि यह कार्यक्रम अब सैफएजुकेट स्कूलों का हिस्सा है और इसके साथ हम सशक्त और बुद्धिमान युवाओं की एक पीढ़ी बनाने में सक्षम होंगे।

हम पाठ्यक्रम के तरीके से बहुत संतुष्ट हैं और हम भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले हमारे छात्रों के साथ 100% कनेक्ट देख रहे हैं।”
नहीं मीन्स नो की प्रवक्ता संगीता बोस टैगोर आनंद ने कहा, “हमें खुशी हैं कि हमने भारत के अग्रणी लॉजिस्टिक्स एजुकेशन इंस्टीट्यूशन सैफएजुकेट के साथ साझेदारी की है, जिसके जरिये यौन हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ छात्रों को जागरुक, सशक्त बनाने और संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य में मदद मिलेगी।
हम उन युवाओं के बीच से युवा समर्थक और दूत बनाने की उम्मीद कर रहे हैं जो अपनी आवाज उठाएंगे और अपने मुद्दों के साथ खड़े होंगे। हम अपने शहर / देश में यौन हिंसा की महामारी समाप्त करने के लिए काम कर रहे लोगों और प्लेटफॉर्म को जोड़ रहे हैं और उन्हें हाइलाइट कर रहे हैं।”

नहीं मीन्स नो अभियान एक मूवमेंट है जिसे प्रतिष्ठित महिला नेताओं सुनंदा लाहिरी कश्यप (जो क्रैजीमी बीस्पोक स्टेशनरी चलाती हैं), आंचल सेठी (फिक्की वायएफएलओ की चेयरपर्सन दिल्ली, 2017-18), आफशीन मुल्ला कंवर (इमोशनल एम्पावरर), पिया देसाई पसरीचा (सोशल मीडिया आंत्रप्रेन्योर- मम्मी ए-जेड) और संगीता बोस टैगोर आनंद (यूथ वेलनेस एडवोकेट, एम्पाथ, पोएट) ने शुरू किया था।

सैफएजुकेट के बारे में:
भारत की सबसे बड़ी ट्रेनिंग, स्किलिंग और कंसल्टिंग फर्म सैफएजुकेट को सप्लाय चेन मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स में विशेषज्ञता हासिल है। 2007 में भारत के प्रमुख लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर सैफएक्सप्रेस द्वारा शुरू किए गए सैफएजुकेट के पीछे विचार यह था कि देश में तेजी से बढ़ती लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में स्किल्ड वर्कफोर्स की मांग और आपूर्ति के अंतर को मिटाया जाए। 2013 में सैफएजुकेट एक अलग कानूनी संस्था के तौर पर स्थापित हुई, जो छात्रों के लिए स्किलिंग और एम्पावरमेंट के लिए उद्योग-प्रासंगिक कोर्सेस, प्रोग्राम और वर्कशॉप्स का आयोजन करती है।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित