फोटोग्राफी खुद को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है

दिल्ली:EROS TIMES: प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने के लिए फोटोग्राफी के माहौल को पढ़ने और अपनी प्रतिभा के जरिए उस क्षण को कैमरे में कैद करने की कला का उचित ज्ञान जरूरी है। फोटोग्राफी खुद को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। यह व्यक्ति के अंदर मौजूद कला तथा रचनात्मकता की अभिव्यक्ति का जरिया है।
श्रेष्ठ फोटोग्राफर बनने के लिए व्यक्ति में असीमित कल्पना शक्ति का होना आवश्यक है। ये विचार प्रेरणा जनसंचार एवं शोध संस्थान एवं प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फोटोग्राफी विषयक एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में आईएमएस काॅलेज गाजियाबाद के असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराग सिंह ने व्यक्त किए।
प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी के विकास के इस युग में संचार के विविध माध्यम विकसित हुए हैं, इनमें फोटोग्राफी भी विशिष्ट माध्यम के रूप में उभरा है।
फोटोग्राफी आज दुनिया में सबसे बड़ी रूचि का क्षेत्र बन गया है। यही कारण है कि कई इंडस्ट्री मीडिया पर भी आधारित है।
मीडिया क्षेत्र के अलावा विभिन्न आयोजनों, कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का चलन बढ़ा है।
खासतौर से डिजिटल फोटोग्राफी में अलग पहचान बनाई है। तीन सत्रों में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक, प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रतिभागियों से फोटोग्राफी कराने के बाद विशेषज्ञ ने समीक्षा सत्र में फोटोग्राफी तकनीक की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर, प्रेरणा के आयाम प्रमुख अजय तोमर, कार्यक्रम अध्यक्ष डा. बी.एस. निगम, यूपीआरटीओयू की क्षेत्रीय निदेशक डा. कविता त्यागी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
कार्यशाला में नोएडा तथा एनसीआर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन आदित्य देव त्यागी ने किया।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित