तकरीबन 225 किसानों ने लगभग 550 बीघा जमीन के लिए दी सहमति

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 04 सितम्बर 2018 को ग्राम खेडा (दयानतपुर) नगला शरीफ, नगला गणेशी, जहगीरा की झोपडी व रोही ग्राम में जेवर एयरपोर्ट की जद में आ रहे किसान व खेतीहर मजदूरों को समझाते हुए कहे।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि ’’उत्तर प्रदेश सरकार पूंजी निवेश और विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर सबसे आगे ले जाना चाहती हैं, लेकिन विकास का विरोध करने वाले लोग, सीधे साधे लोगों को भ्रमित कर, इस विकास में बाधक बन रहे हैं, जो उचित नही है।’’
नौजवानों से मुखातिब होते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’यमुना एक्सप्रेस-वे व ईस्टर्न पेरिफेरल के मध्य पडने वाला यह क्षेत्र हवाई अडडा बनने के बाद दुनिया के बेहतरीन आवागमन सुविधा वाले क्षेत्रों में शुमार हो जायेगा, जिससे यहां के निवासियों को अपनी दैनिक कार्यों, शिक्षा व नौकरी जैसी सुविधाओं का निश्चिततौर से लाभ मिलेगा।’’ अब तक कुल मिलाकर लगभग 1965 किसान 675 हैक्टेयर जमीन देने के लिए सहमति दे चुके हैं।
इस मौके पर होशियार सिंह, धीर सिंह छौंकर, मनवीर सिंह, सुनील सिंह, भूदत्त शर्मा, श्रीया सिंह, महीपाल सिंह, इरशाद सैफी, अमरपाल सिंह, दरयाब सिंह, सुन्दरपाल सिंह, रोहताश सिंह, कालू सिंह, योगेश शर्मा, तारा सिंह, दीपक सिंह, पवन सिंह व डब्बू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित