ट्रामा सेंटर बनाए जाने का आश्वासन दे गए मंत्री

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:   जैसा कि विदित ही है कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दिनांक 28 दिसंबर 2019 को कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा का निरीक्षण कर, जनता को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
तीसरी मंजिल पर बनाये गये प्राइवेट वार्ड का फीता काटकर लोकार्पण भी किया।
इन प्राईवेट वार्डों से प्राप्त आमदनी गरीब लोगों के इलाज में काम आयेगी। सभागार में अस्पताल के डाॅक्टरों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ’’चिकित्सक का स्थान समाज में बहुुत सर्वोपरि होता है तथा वह अपने व्यवहार और मरीज के प्रति समर्पण से अपने व्यक्तित्व को श्रद्धा का पात्र बना भी सकता है और बिगाड भी सकता है।
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ग्रेटर नोएडा के निदेशक द्वारा बतायी गयी डाक्टरों की समस्या का निराकरण जल्द कराया जायेगा तथा ग्रेटर नोएडा शहर व आस-पास के पूरे देहात क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें, उसके लिए सरकार पूरा प्रयास करेंगी।
ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव प्राप्त होते ही सम्बन्धित से स्वीकृति प्राप्त कर, शीघ्र संस्थान में उसे प्रारम्भ करा दिया जायेगा।’’ मा0 मंत्री जी ने संस्थान में वृक्षारोपण भी किया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि ’’मेरी विधानसभा में पडने वाला राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) जनपद गौतमबुद्धनगर ही नही वरन् दिल्ली की तर्ज पर आस-पास के लोगों को भी निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करा सके, ऐसा मेरा इरादा है।
इसी वर्ष मेडिकल काॅलेज हेतु लगभग 100 छात्र यहां पढाई कर रहे हैं, उनके बेहतर भविष्य और संस्थान के विस्तार हेतु मुख्यमंत्री से विचार विमर्श हो चुका है।
इस क्षेत्र में प्राइवेट अस्पतालों की भरमार है, लेकिन गरीब लोगों के लिए इस संस्थान के विकास को पूरी मेहनत से अंजाम तक पहुॅचाया जायेगा।’’
सैकडों कार्यकर्ताओं ने पंक्तिबद्ध होकर चिकित्सा शिक्षा, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी का स्वागत किया।
इस मौके पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा0 राकेश गुप्ता, सुशील शर्मा, धर्मेन्द्र भाटी, संजय प्रताप सिंह, अरविन्द्र सिंह, सलीम भाटी, शौकीन मुल्ला, अतीक खांन, हिफजुर्रहमान खांन, मौ0 अख्तर खांन, रामसिंह नेता, मनोज भाटी, छवि शर्मा, कुलदीप शर्मा, अमित भाटी, अमित शर्मा, दीपक तौमर, सुनील कुमार आदि सैंकडों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव