कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को आखिर मनोज तिवारी और भाजपा ने स्वीकारा- मुकेश शर्मा

नई दिल्ली:EROS TIMES:   19 सितम्बर 2018 गैर कानूनी सीलिंग के मामले में अभियान समिति के संयोजक व पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने मनोज तिवारी के ताजा बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष का यह कहना कि हम ‘‘पिक एंड चूज़’’ के खिलाफ है, यह साबित करता है।
कि भाजपा राजधानी में चल रही गैर कानूनी सीलिंग को जायज ठहराती है और जिन क्षेत्रों में अभी सीलिंग शुरु नही हुई है वहां पर सीलिंग करवाने की इच्छुक है।
उन्होंने कहा कि एक बार भी तिवारी ने राजधानी में गैर कानूनी सीलिंग को बंद कराने के लिए अध्यादेश लाने की मांग नही की है और न ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।

शर्मा ने कहा कि राजधानी में गैर कानूनी सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में न्याय युद्ध के अन्तर्गत चलाए जा रहे असरदार और व्यापक आंदोलन से भाजपा व आप पार्टी के भयभीत नेता अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन पाने के लिए औछे व छोटे हथकंडों का इस्तेमाल कर रहे है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार है और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2006-07 में केन्द्र की तत्कालीन यूपीए सरकार में मंत्री अजय माकन दिल्ली वालों को बचाने के लिए अध्यादेश लाए थे, उन्होंने पूछा आखिर कौनसा ऐसा कारण है कि आज उस अध्यादेश को केन्द्र की भाजपा सरकार लाने में हिचकिचा रही है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गैर कानूनी सीलिंग की आड़ में हो रहे भ्रष्टाचार के आरोप को मनोज तिवारी ने सार्वजनिक रुप से स्वीकार कर लिया है। उन्होंने फिर कहा कि दिल्ली की तीनों निगमों को भंग किया जाए और निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक आयोग बिठाया जाए।

मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा और आप पार्टी की मिली भगत के चलते आज कानून का दुरुपयोग ही नही हो रहा बल्कि दिल्ली सरकार व निगम के अधिकारी जिन घरेलू उद्योगों को मास्टर प्लान में कानूनी कवच दिया गया है।
उन इकाईयों को भी इसलिए सील कर रहे है क्योंकि उन्हें रिश्वत नही मिल रही। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार दिल्ली के गांव के लाल डोरे में भी सरकार और निगम के अधिकारी कानून को धत्ता बताकर लोगों को परेशान कर रहे है।

मुकेश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस ने न्याय युद्ध को और तेज कर दिया है और 23 सितम्बर को दक्षिणी दिल्ली के रंगपुरी गांव में होने वाली महापंचायत की तैयारियों के लिए गांव में लोग लामबंद हो रहे है।

उन्होंने कहा कि इस कड़ी में आज पूर्व विधायक विजय लोचव व कांग्रेस नेता जगप्रवेश कुमार ने कई गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कल पालम गांव में किसानों से कांग्रेस नेता गैर कानूनी सीलिंग के मुद्दे पर हुक्के पर चर्चा होगी।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव