प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई

नई दिल्ली:EROS TIMES:   14 नवम्बर, 2018- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने देश के विकास की जो नींव रखी आज उसी की बदौलत हमारा देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुआ है।
माकन आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरु के 129वें जन्मदिन बाल दिवस के मौके पर आयोजित पुष्पाजंलि कार्यक्रम में बोल रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन सहित अनेक कार्यकर्ताआें ने भी पं0 नेहरु के चित्र पर फूल चढ़ाऐ।

पं0 नेहरु को श्रद्धाजंलि देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी पी.सी. चाको, पूर्व सांसद रमेश कुमार, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, पूर्व विधायक वीर सिंह धींगान, हरी किशन जिंदल, सतेन्द्र शर्मा, डा0 पी.के. मिश्रा, अब्दुल वाहिद, जे.पी. पंवार,आदेश भारद्वाज, कप्तान सिंह और कुलजीत सिंह सहित निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, ब्लाक अध्यक्ष व सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य रुप से मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि पं0 नेहरु ने देश को सिर्फ आजादी ही नहीं दिलाई बल्कि आजादी के बाद भारत के विकास की ऐसी नीति तैयार की जिसकी बदौलत हमारे देश ने शिक्षा, गरीबी उन्मूलन तथा औद्योगिक विकास के साथ-साथ विदेशों से भाई चारे और सहयोग के नए-नए दरवाजे खुलते गए तथा भारत विश्व मानचित्र पर उभरता गया। माकन ने कहा कि हमारे उपर पंडित नेहरु के महान व्यक्तित्व और उनके त्याग से प्रेरणा लेकर कांग्रेस पार्टी और देश दोनों को नई उॅचाईयों पर ले जाने की नैतिक जिम्मेदारी है।

अजय माकन ने कहा कि देश को प्रगति की ओर ले जाने की असली नींव पंडित नेहरु ने ही रखी थी इसलिए राष्ट्र हमेशा उनकी भूमिका की सराहना करता रहेगा और कांग्रेस का कार्यकर्ता उनके उच्च आदर्शो और प्रगतिशील विचारों से प्रेरणा लेकर भारत को उॅचाईयों की बुलंदियों तक ले जाएगा।

पंडित नेहरु ने किस तरह आगे बढ़कर गुटनिरपेक्ष आंदोलन को चलाने में अहम भूमिका निभाई और विकासशील देशों को नई दिशा प्रदान की जिसकी बदौलत शक्तिशाली राष्ट्रों को विकासशील देशों के प्रति वर्चस्व की नीति का परित्याग कर सहयोग की नीति अपनानी पड़ी।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव